मनोरंजन

थोड़े दिन भी नहीं चला सुष्मिता सेन, रणबीर कपूर और दीपिका सहित इन सितारों का रिलेशनशिप, देखिए लिस्ट

Rounak Dey
6 Sep 2022 9:20 AM GMT
थोड़े दिन भी नहीं चला सुष्मिता सेन, रणबीर कपूर और दीपिका सहित इन सितारों का रिलेशनशिप, देखिए लिस्ट
x
कम समय में ही दोनों अलग होगए थे।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के ऐसे कई सेलेब्स हैं जो रिलेशनशिप के मामले में हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। बॉलीवुड सितारे लव, रिलेशनशिप और रोमांस के पचड़ों में तो जल्दी पड़ते हैं, लेकिन शादी की मंजिल तक पहुंचने में हर कोई कामयाब नहीं हो पाता। तो आज हम आपको अपनी इस रिपोर्ट में बताएंगे उन सेलेब्स के रिलेशनशिप के बारे में, जिनका रिलेशन कुछ दिनों का ही था। इस लिस्ट में सुष्मिता सेन,अनन्या पांडे, दीपिका पादुकोण और सारा अली खान जैसी हसीनाएं शामिल है। देखिए लिस्ट…


सुष्मिता सेन और ललित मोदी

इस लिस्ट में पहला नाम है बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और ललित मोदी जो अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी लाइमलाइट में है। हालांकि, अब खबर है कि इनकी कथित प्रेम कहानी का अंत हो गया। इंटरनेट पर फैली खबरों के मुताबिक, ललित मोदी का इंस्टा प्रोफाइल से सुष्मिता का नाम और तस्वीर हटाना इसी बात की ओर इशारा कर रहा है।

अनन्या पांडे और इशान खट्टर

ईशान खट्टर और अनन्या पांडे को लेकर लंबे समय से अफवाहें थीं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। आपको बता दे की फिल्म खाली पीली के सेट पर दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं, लेकिन फिल्म लाइगर की शूटिंग के दौरान हाल ही में खबर आई की दोनों अलग हो चुके हैं।

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण के बीच नजदीकियां 2008 में आई फिल्म 'बचना ऐ हसीनों' (Bachna Ae Haseeno) के दौरान बढ़ी थीं। हालांकि, इनका रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला। दीपिका ने रणबीर को उन्हें चीट करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया था जिसके बाद इनका ब्रेकअप हो गया।

अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह

अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह की भी कहानी फिल्म बैंड बाजा बारात के दौरान शुरू हुई थी। कम समय में ही दोनों अलग होगए थे।


Next Story