मनोरंजन

रेड कार्पेट पर 67 की रेखा का बेहद ही दिलकश अंदाज देखने को मिला, अपनी अदाओं से सबको बनाया दीवाना

Neha Dani
14 March 2022 4:14 AM GMT
रेड कार्पेट पर 67 की रेखा का बेहद ही दिलकश अंदाज देखने को मिला, अपनी अदाओं से सबको बनाया दीवाना
x
इतन ही नहीं रेखा अपनी तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वह कई इवेंट्स और पार्टीज में शिरकत करती हैं।

रविवार को सपनों की नगरी मुंबई में हैलो हॉल ऑफ फेम अवार्ड 2022 में स्टार्स की रंगीन शाम सजी। रेड कार्पेट पर कियारा आडवाणी, तापसी पन्नू, उर्वशी रौतेला, कृति सेनन, शमिता शेट्टी, ईशा कोपिकर समेत कई स्टार्स ने ग्लैमर का तड़का लगाया लेकिन सारी लाइमलाइट बाॅलीवुड की उमराव जान यानि एक्ट्रेस रेखा ले गईं। रेखा जहां ही कदम रखती वो महफिल जगमाग उठती है।

ऐसे में जब एवरग्रीन ब्यूटी अवाॅर्ड नाइट में पहुंची तो हर तरफ बस उनके ही चर्चे होने लगे। रेड कार्पेट पर 67 की रेखा का बेहद ही दिलकश अंदाज देखने को मिला। उन्होंने हमेशा की तरह अपनी अदाओं से सबको दीवाना बना दिया।


इस इवेंट में बोल्ड अंदाज में इवेंट में शिरकत करने वाली नई हीरोइनें गोल्डन साड़ी कैरी कर पहुंची रेखा के आगे फीकी दिखीं। मिनिमल मेकअप, रेड लिपस्टिक,हाथों में भरी चूड़िया, कानों में ईयररिंग्स उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है।
हेयरस्टाइल की बात करें तो रेखा ने बन बनाया था, जिसपर उन्होंने हमेशा की तरह गजरा लगाया था।ट्रेडिशनल लुक के साथ उनकी क्यूट स्माइल ने समारोह में चार-चांद लगा दिए।
इतने साल के बाद भी रेखा का वही मिजाज, वही अदाएं और उसी तरह की सुंदरता को देखकर फैंस भी हैरान रह गए। अवाॅर्ड नाइट में रेखा की मौजूदगी ने इसे और भी स्पेशल बना दिया।
बता दें कि चाहे रेखा इन दिनों फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह कई टीवी शोज में बतौर गेस्ट नजर आ रहती हैं। इतन ही नहीं रेखा अपनी तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। वह कई इवेंट्स और पार्टीज में शिरकत करती हैं।

Next Story