मनोरंजन
रेखा ने दिया नेहा कक्कड़ को शादी का शगुन, सिंगर ने फोटो शेयर कर कह दी बात
Rounak Dey
4 April 2021 2:03 PM IST

x
जिसमें दोनों की बॉन्डिंग देखते ही बन रही है.
सोनी टीवी की सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 (Indian Idol 12) की काफी धूम मची हुई है. इस बार शो में बतौर जज बनकर रेखा शो में पहुंची है. शो में अपनी इस एंट्री से अब रेखा जी खबरें बनाती दिखाई दे रही हैं. रेखा ने शो की जज नेहा कक्कड़ को शादी के मौके पर शानदार गिफ्ट दिया है. जिसके बाद अब नेहा ने अपने सोशल मीडिया पर रेखा के साथ मस्ती भरे कई फोटोज शेयर किए हैं. जिसमें दोनों की बॉन्डिंग देखते ही बन रही है.
नेहा ने रेखा के संग कई तस्वीरें शेयर की है. नेहा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि दिलों की रानी ने मेरा भी दिल जीत लिया. इसलिए नहीं कि उन्होंने मुझे शादी का शगुन दिया बल्कि वो जैसी है उस कारण. मैं ये कहना चाहूंगी मैंने पहले उनकी जैसी किसी को नहीं देखा है. मैं उन्हें पूरा दिन बस देखती रही. खूबसूरती की रानी रेखा जी. मैं हमेशा के लिए उनकी फैन बन चुकी हूं.
आपको बता दे कि शो में पहुंची रेखा ने अपनी खूबसूरती से सबका दिल तो जीता ही इसके साथ साथ उन्होंने अपने डांस से भी सबका मन मोह लिया. उन्होंने संमुखप्रिया के गाने पर बेहतरीन डांस किया. जबकि अरुणिता के गाने से इम्प्रेस होकर उन्हें एक शॉल भी गिफ्ट कर दी.
Next Story





