मनोरंजन
'पंचायत' के सीजन 5 को लेकर जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक ने बताया- 'हर किरदार को मिला प्यार'
jantaserishta.com
24 Nov 2026 11:05 AM IST

x
सीहोर: वेब सीरीज 'पंचायत' सीजन-5 ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। सीरीज में 'प्रह्लाद पांडे' का किरदार निभाने वाले अभिनेता फैसल मलिक का कहना है कि पंचायत पहला ऐसा शो है, जिसके हर किरदार को लोगों ने प्यार दिया है और उससे जुड़ाव महसूस किया है।
अभिनेता ने आईएएनएस के साथ बातचीत में सीरीज को मिल रहे प्यार को लेकर कहा, "इस शो की लेखनी ने हमें बनाया है। मैंने पहला ऐसा शो देखा है, जिसके छोटे से लेकर बड़े तक, हर तरह के कलाकार मशहूर हुए हैं और लोग इसे अच्छे से जानते हैं। हमारे शो में अभिनेता अमित कुमार मौर्या ने बम बहादुर का किरदार निभाया था, जिन्होंने ऐसे ही छोटा-सा अभिनय किया था। उनके किरदार को जिस तरह से याद किया जाता है, वही बड़ी चीज बन जाती है। हम लोग तो बस पंचायत सीरीज के किरदार हैं।"
उन्होंने आगे कहा, "देखिए, अच्छी तरह से लिखी गई कहानियां अच्छे से चलीं और आगे भी चलेंगी और उन्हें लोग जरूर पसंद करेंगे और उनके बारे में बात करेंगे।" वहीं, वेब सीरीज 'पंचायत' में अभिनेता जितेंद्र कुमार ने अभिषेक त्रिपाठी, जिन्हें गांव में सभी प्यार से 'सचिव जी' कहते हैं, का किरदार निभाया है।
उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा, "जिस तरह से इस सीरीज को पेश किया गया है, इसके सभी किरदारों और उनकी अलग-अलग शख्सियतों के साथ, वो मनोरंजन का एक ऐसा स्वाद वापस लेकर आता है, जो मुझे लगता है कि काफी समय से गायब था।"
उन्होंने आगे कहा, "पहले के समय में यही चीजें बहुत होती थीं। जब दूरदर्शन आया था, तो इस तरह की कहानियां हुआ करती थीं, लेकिन वह बहुत पुरानी बात है और उसके बाद से ही इस तरह की कहानी देखने को नहीं मिली थी, तो मुझे लगता है कि यही चीज हमारे लिए बहुत काम कर गई।"
सीरीज में बिनोद का किरदार निभाने वाले अभिनेता अशोक पाठक ने कहा, "मुझे लगता है कि पंचायत की सादगी ही इसे सबसे खास बनाती है। लोग अक्सर इसकी सादगी और सच्चाई की बात करते हैं और मेरा मानना है कि यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।"
सीरीज में क्रांति देवी की भूमिका अदा करने वाली अभिनेत्री सुनीता राजवर ने कहा, "सभी कलाकार और निर्देशक हकीकत से गहराई से जुड़े हुए हैं, इसलिए कहानी में कुछ भी अलग से जोड़ने की जरूरत नहीं पड़ी, तो शायद इस वजह से सरलता सामने निकलकर आई।"
TagsPanchayat
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





