
x
मुंबई: महिला दिवस के अवसर पर वरिष्ठ अभिनेत्री शबाना आजमी ने रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल के अपकमिंग सीजन में फेम लेंस कैटेगरी का आयोजन किया। इस सेक्शन में दुनिया भर की महिला फिल्मकारों की असाधारण फिल्में दिखाई गईं। महिला दिवस पर आयोजित विशेष शोकेस में सिनेमा में महिलाओं की साहस, प्रतिभा और कहानी कहने की कला का जश्न मनाया गया।
शबाना आजमी ने कहा, "मुझे रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल में 'फेम लेंस' श्रेणी के लिए बहुत खुशी हो रही है, जिसमें दुनिया भर की अद्भुत महिला फिल्मकारों की प्रतिभा का जश्न मनाने वाली इन असाधारण फिल्मों का चयन किया गया है। सिनेमा में सीमाओं को पार करने की शक्ति है।" उन्होंने आगे कहा, "मैं उपस्थित लोगों के लिए सिनेमा के माध्यम से नई दुनिया की खोज करने को लेकर उत्साहित हूं। महिला दिवस इन महिलाओं और उनके जैसे कई अन्य लोगों को दिखाने का सही दिन है, हम उनकी कला के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समर्पण की सराहना करते हैं।"
फेम लेंस के साथ यह महोत्सव फिल्म निर्माण में विविध आवाजों को ताकत देता है और महिलाओं के नजरिए को बड़े पर्दे पर चमकने के लिए एक मंच प्रदान करता है। बुक माई शो द्वारा क्यूरेट रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल का दूसरा सीजन 21-23 मार्च को आने वाला है। इस फेस्टिवल में गुनीत मोंगा, सिद्धार्थ रॉय कपूर, आलोक टंडन, आकाश खुराना, सूनी तारापोरेवाला, अंजुम राजाबली और कौसर मुनीर जैसे सितारे शामिल होंगे।
निर्माता गुनीत मोंगा स्वतंत्र फिल्मों को वैश्विक मंच पर ले जाने पर एक इंटरैक्टिव मास्टरक्लास की मेजबानी करेंगी। इसके अलावा, सिद्धार्थ रॉय कपूर उभरते सिनेमा और मनोरंजन के बारे में संवाद करते नजर आएंगे। साथ ही निर्देशक आकर्ष खुराना और सूनी तारापोरेवाला कहानी कहने के नए तरीके पर व्यावहारिक चर्चा करेंगे। इसके अलावा, पटकथा लेखक अंजुम राजाबली कहानी कहने की बारीकियों पर प्रकाश डालेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





