मनोरंजन

महिला प्रशंसकों को इरफ़ान खान क्यों आकर्षक लगे

Sonam
8 Aug 2023 10:01 AM GMT
महिला प्रशंसकों को इरफ़ान खान क्यों आकर्षक लगे
x

इरफान खान ने अपनी अदाकारी से अपना एक अलग ही स्थान बनाया है। अभिनेता ने अपने अभिनय से बॉलीवुड की आगामी पीढ़ियों के लिए एक ऐसी विरासत छोड़ी है, जो हमेशा जीवित रहेगी। वह इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक थे, जिनके पास फिल्मों की एक लंबी लिस्ट हमेशा रहती थी। अब हाल ही में, सुतापा सिकदर ने इस बात का खुलासा किया कि क्यों अभिनेता महिलाओं को सेक्सी लगते थे।

इस वजह से महिलाओं को सेक्सी लगते थे इरफान

हाल ही में, दिवंगत अभिनेता इरफान खान को जानने और समझने के लिए आलोचक और लेखिका शुभ्रा गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अपनी पुस्तक इरफान खान: ए लाइफ इन मूवीज किताब लॉन्च की। दिवंगत इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर, जो खुद एक प्रशंसित लेखिका और निर्माता भी हैं इस कार्यक्रम में उपस्थित थीं। कार्यक्रम में सुतापा ने बताया कि आखिर क्यों अभिनेता महिलाओं को इतने प्यारे और सेक्सी लगते थे।

सुतापा ने साझा किया अभिनेता से जुड़ा किस्सा

सुतापा ने कहा, ‘वह सेक्सी थे क्योंकि वह एक साफ दिल और नाजुक आदमी थे। वह चीजों को बहुत ही सादगी से करने में विश्वास रखते थे। उनके अंदर बाकी आदमियों की तरह वह घमंड नहीं था, जो आमतौर पर पुरुषों में देखी जाती है। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से जो लोग उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानते थे, उन्हें यह पता था कि इरफान से हर लड़की को ही प्यार हो जाता था। मेरी क्लास में जो मूर्ख लड़कियां होती थीं। वह भी इरफान से प्यार कर बैठती थीं।’

Sonam

Sonam

    Next Story