मनोरंजन

रियलिटी शो ने बदली इन दो कंटेस्टेंट की किस्मत, रोहित शेट्टी ने अपनी अगली फिल्म के लिए किया साइन

Rounak Dey
5 March 2022 10:25 AM IST
रियलिटी शो ने बदली इन दो कंटेस्टेंट की किस्मत, रोहित शेट्टी ने अपनी अगली फिल्म के लिए किया साइन
x
इस वीडियो को खुद शिल्पा ने अपनी इंस्टाग्राम वॉल पर शेयर किया था.

'इंडियाज गॉट टैलेंट' में डायरेक्टर रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट दिव्यांश और मनुराज की परफॉर्मेंस देख इस कदर इंप्रेस हो गए कि उन्होंने दोनों को फिल्म 'सर्कस' के थीम सॉन्ग के लिए साइन कर लिया। इस गाने को बादशाह गाएंगेऔर दिव्यांश और मनुराज भी इसमें शिरकत करते नजर आएंगे।

इस फिल्म में हुई एंट्री
रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'सर्कस' (Cirkus) के टाइटल सॉन्ग में बादशाह के साथ सहयोग करने के लिए कंटेस्टेंट्स दिव्यांश और मनुराज को साइन किया है. वह शो में स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आ रहे हैं.
इस गानों से बदली दोनों की किस्मत
इन दोनों कंटेस्टेंट ने 'ये मेरा दिल यार का दीवाना', 'गोलमाल' और 'आंख मारे' गानों परफॉर्म किया था. दिव्यांश और मनुराज के इस परफॉर्मेंस को देखने के बाद, न केवल रोहित शेट्टी, बल्कि जज किरण खेर भी दोनों से प्रभावित हुई है. उन्होंने कहा कि तुम लोगों ने इतना अच्छा प्रदर्शन किया कि मैं दो मिनट के बाद ही सुनहरा बजर देना चाहती थी! मैं उठना और नृत्य करना चाहती थी, मैं वहां आकर आपके साथ रॉक करना चाहती थी! यह शानदार था. जज शिल्पा शेट्टी ने भी दोनों की तारीफ की. उन्होंने कहा कि यह एक जादुई टीम है.
शिल्पा ने मारी थी रोहित को बॉटल
बीते दिन शो का एक वीडियो वायरल हुआ था, जहां शिल्पा शेट्टी ने खुद को इग्नोर पाकर रोहित शेट्टी की हाथ पर कांच की बॉटल तोड़ दी थी. इस वीडियो को खुद शिल्पा ने अपनी इंस्टाग्राम वॉल पर शेयर किया था.

Next Story