मनोरंजन

'RC17' का शानदार आगाज, चिरंजीवी ने दिया महूरत क्लैप

Tara Tandi
1 Nov 2026 1:52 PM IST
RC17 का शानदार आगाज, चिरंजीवी ने दिया महूरत क्लैप
x
मुंबई: राम चरण और निर्देशक सुकुमार ने रविवार को अपनी अगली फिल्म की शुरुआत की। हैदराबाद में एक भव्य पूजा समारोह के साथ उनकी इस फिल्म, जिसे अभी के लिए 'RC17' नाम दिया गया है, की शूटिंग शुरू हो गई है।
फिल्म के निर्माता, 'मैथरी मूवी मेकर्स' ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर मुहूर्त समारोह का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत राम चरण के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने और टीम के सदस्यों का अभिवादन करने से होती है। इसके बाद, 'RRR' स्टार ने पारंपरिक तरीके से दीप प्रज्वलित किया।
पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, "मेगा पावर स्टार @AlwaysRamCharan #RC17 पूजा समारोह में पहुंचे।"
एक अन्य पोस्ट में, मेगास्टार चिरंजीवी को मुहूर्त क्लैप देते हुए और पूजा समारोह के दौरान नारियल फोड़ने की रस्म निभाते हुए देखा गया।
वीडियो में राम चरण को अपने पिता के पैर छूते हुए भी देखा जा सकता है, जिसके बाद पिता-पुत्र की इस जोड़ी ने एक-दूसरे को गले लगाया।
इस खास पल को फैंस के साथ साझा करते हुए निर्माताओं ने लिखा, "#RC17 का सफर एक 'मेगा क्लैप' के साथ शुरू हुआ... मेगास्टार @chiranjeevikonidela गारू ने क्लैपबोर्ड बजाकर #RC17 की पूरी टीम को अपना आशीर्वाद दिया।"
'RC17' के मुहूर्त समारोह में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें रवि शंकर, नवीन यरनेनी, नागा वामसी, राहुल सांकृतियन, गोपीचंद मालिनेनी, मारुति, बुची बाबू सना, वामसी नंदीपति और हरीश शंकर समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।
इस फिल्म की टेक्निकल टीम में सिनेमैटोग्राफर के तौर पर रत्नावेलु शामिल हैं, जबकि संगीत के लिए अनिरुद्ध रविचंदर को चुना गया है। फिल्म की बाकी कास्ट और क्रू के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
याद दिला दें कि राम चरण ने मार्च 2024 में 'RC17' की घोषणा की थी। उन्होंने सुकुमार के साथ अपनी एक तस्वीर भी शेयर की थी। 2018 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'रंगस्थलम' - जिसमें सामंथा रूथ प्रभु मुख्य अभिनेत्री थीं - के बाद, यह राम चरण और इस फिल्म निर्माता के बीच दूसरा प्रोफेशनल कोलैबोरेशन होगा।
चूंकि 'रंगस्थलम' ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत शानदार प्रदर्शन किया था, इसलिए 'RC17' से उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं।
Next Story