मनोरंजन
रवीना टंडन ने 17 साल की उम्र में शुरू किया था करियर, मिलेगा पद्मश्री
Rounak Dey
26 Jan 2023 7:30 AM GMT

x
कंपोजर एमएम कीरवानी (MM Keeravani) को भी पद्मश्री देने का एलान किया गया है।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हर बार की तरह पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है। इस बार कुल 106 के नाम की घोषणा की गई है जिन्हें पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे। जिसमें बार 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्मश्री दिए जाएंगे। सिनेमा की दुनिया एक पद्म पुरस्कार है। दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tondon) को पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। वहीं, साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' के कंपोजर एमएम कीरवानी (MM Keeravani) को भी पद्मश्री देने का एलान किया गया है।
रवीना टंडन ने 17 साल की उम्र में शुरू किया था करियर
48 वर्षीय एक्ट्रेस रवीना टंडन ने साल 1991 में फिल्म 'पत्थर के फूल' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में किया है। रवीन टंडन के सिनेमा जगत में काम को देखते हुए पद्मश्री का सम्मान देने की घोषणा की गई है। रवीना टंडन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2004 में अनिल थडानी से शादी की थी। उनके दो बेटियां हैं। बताते चलें कि रवीना टंडन ने शादी से पहले दो लड़कियों को गोद लिया था। गौरतलब है कि हाल ही में खबर आई थी कि रवीना टंडन की बड़ी बेटी राशा टंडन बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। वह डायरेक्टर अभिषेक कपूर की फिल्म में नजर आएंगी।
'नाटू नाटू' के कंपोजर एमएम कीरवानी को मिला पद्म श्री
साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' के कंपोजर एमएम कीरवानी को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। इस तरह से साल 2023 की शुरुआत होते ही एमएम कीरवानी के लिए डबल खुशी है। दरअसल, एमएम कीरवानी को पद्मश्री पुरस्कार मिलने की घोषणा से पहले उनका गाना 'नाटू नाटू' 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 के बेस्ट सॉन्ग की कैटेगरी के लिए नॉमिनेट हुआ है। फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' को लेकर कहा जा रहा है कि ऑस्कर अवॉर्ड का मजबूत दावेदार है।
TagsPadma AwardsPadma Awards 2023Padma Awards 2023 listRaveena TondonRaveena Tondon Padma ShriMM KeeravaniMM Keeravani Padma ShriBollywood Padma Shrientertainment news in hindibollywoodlifebollywoodlife hindientertainment news todaybollywood gossipbollywood newsentertainment newslatest entertainment news

Rounak Dey
Next Story