मनोरंजन

मुरीद: चर्चा में KHAN SIR का ये वीडियो, रवीना टंडन ने किया शेयर

jantaserishta.com
5 March 2022 1:48 PM IST
मुरीद: चर्चा में KHAN SIR का ये वीडियो, रवीना टंडन ने किया शेयर
x

नई दिल्ली: अपनी टीचिंग स्टाइल के लिए मशहूर पटना वाले 'खान सर' का एक और वीडियो वायरल (Khan Sir Video Viral) हो रहा है. इस वीडियो को बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने अपने निजी ट्विवटर हैंडल पर शेयर किया है. वीडियो में खान सर भारत के मानचित्र पर देश की नदियों और भौगोलिक सीमाओं को समझाते हुए नजर आ रहे हैं.

खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 7 लाख से अधिक बार देखा चुका है. वीडियो को 50 हजार के करीब लाइक्स और हजार के करीब रीट्वीट्स मिले हैं. साथ ही तमाम यूजर्स ने रिएक्ट भी किया है.
दरअसल, अभिनेत्री रवीना टंडन ने पटना वाले 'खान सर' का एक वीडियो ट्विवटर पर शेयर किया है. इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'गुरू'. रवीना द्वारा #Guru कैप्शन के साथ पोस्ट किया गया ये वीडियो यूजर्स को खासा पसंद आ रहा है.
वीडियो में खान सर भारत के नक्शे के सामने खड़े होकर देश की भौगोलिक सीमा और नदियों की चर्चा करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो के आखिर में Khan Sir राष्ट्रगान के 'पंजाब, सिंध, गुजरात, मराठा, द्राविड, उत्कल, बंग' के जरिए अखंड भारत को बता रहे हैं. बैकग्राउंड में छात्रों की आवाजें आ रही हैं.
बता दें कि खान सर बिहार की राजधानी पटना के रहने वाले हैं. खान सर ऑनलाइन क्लासेस देते हैं, जिसे उनके यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है. वो अपने पढ़ाने के रोचक अंदाज के कारण सुर्खियों में रहे हैं. हाल ही में RRB-NTPC Result मामले में भी वो चर्चा में आए थे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story