मनोरंजन
Raveena Tandon ने Tip Tip Barsa Pani पर Kapil Sharma के साथ लगा दी आग, देखें VIDEO
Rounak Dey
5 March 2022 10:57 AM IST

x
रवीना टंडन के डांस मूव्स देखने के बाद फैंस कमेंट कर कह रहे हैं,'रवीना को कोई भी रिप्लेस नहीं कर सकता।' यहां देखें वीडियो।
Raveena Tandon dances with Kapil Sharma: बॉलीवुड फिल्म स्टार रवीना टंडन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर तहलका मचा दिया है। इस वीडियो में कॉमेडी स्टार कपिल शर्मा और फराह खान रवीना टंडन के सुपरहिट गाने टिप-टिप बरसा पानी पर डांस करते दिख रहे हैं। जिसके बाद पीछे से अदाकारा रवीना टंडन उन्हें बीच में ज्वॉइन कर लेती है। इस दौरान अदाकारा रवीना टंडन अपने ही सुपरहिट गाने पर थिरकती दिखती है। ये वीडियो रवीना टंडन के फैंस को झूमने के लिए मजबूर कर देने वाला है। खास बात ये है कि रवीना टंडन के डांस मूव्स देखने के बाद फैंस कमेंट कर कह रहे हैं,'रवीना को कोई भी रिप्लेस नहीं कर सकता।' यहां देखें वीडियो।
Next Story





