मनोरंजन

'द कपिल शर्मा शो' में पहुंच रवीना को याद आई अंदाज अपना अपना

Rani Sahu
10 May 2023 2:03 PM GMT
द कपिल शर्मा शो में पहुंच रवीना को याद आई अंदाज अपना अपना
x
मस्त मस्त गर्ल के नाम से मशहूर रवीना टंडन की खूबसूरती से लेकर फिटनेस तक की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। यह अभिनेत्री की काबिलियत है, जो उनके दीवाने इंडस्ट्री से लेकर देश तक में खूब हैं। इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुईं रवीना टंडन इस बार कपिल शर्मा के शो की रौनक बढ़ाने पहुंच रही हैं। इस हफ्ते प्रसारित होने जा रहे एपिसोड में अभिनेत्री ने अपने किरदारों को याद किया, जिसमें अंदाज अपना अपना मुख्यता चर्चा की विषय रहा।
पीएम मोदी के रेडियो शो मन की बात के 100वे एपिसोड में शिरकत करने के बाद इस वीकेंड 'द कपिल शर्मा शो' में रवीना टंडन बतौर गेस्ट नजर आएंगी। चैनल द्वारा हाल ही में जारी किया गया एक प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। इस प्रोमो में रवीना को अपने 'अंदाज अपना अपना' के किरदार के बारे में बात करते हुए सुना जा सकता है। अभिनेत्री आश्चर्य जाता रही हैं कि उन्हें आज तक समझ नही आता की आखिर उन्होंने अंदाज अपना अपना में घुंघराले बाल क्यों रखे थे। रवीना गुनीत मोंगा और सुधा मूर्ति के साथ शो में नजर आएंगी।
मेकर्स द्वारा शेयर किए गए प्रोमो में रवीना कह रही हैं, 'अंदाज अपना अपना में मेरे बाल घुंघराले क्यों थे? आप बाद में इन चीजों के बारे में सोचते हैं और आश्चर्य करते हैं कि क्या आपको इनमें सुधार करना चाहिए था।' कोई अपनी बात कहे और कपिल बीच में कुछ न कहें तो शो में मजा नहीं आता। तो बस रवीना की हां में हां मिलाते हुए कपिल कहते हैं कि, 'जो कोई भी पुरानी तस्वीरों को देखता है, उनकी फैशन पसंद पर सवाल उठाता है।' इसके बाद रवीना कपिल पर मजाक में तंज कसते हुए कहती हैं, 'आप अपनी मौजूदा तस्वीरों को देखकर भी यही सोच रहे होंगे।' रवीना की इस बात को सुनकर सभी लोग जोर जोर से ठहाके लगाकर हंसने लगते हैं।
'द कपिल शर्मा शो' के इस प्रोमो को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं कि आखिर शो में और क्या क्या होने वाला है। सभी को रवीना का मजाकिया अंदाज भा गया है। फिल्म की बात करें तो 'अंदाज अपना अपना' रवीना टंडन के करियर की सबसे पॉपुलर फिल्मों में से एक है। 1994 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया थम राजकुमार संतोषी निर्देशित इस फिल्म में आमिर खान, सलमान खान, करिश्मा कपूर, शक्ति कपूर और परेश रावल ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई थीं।
रवीना टंडन के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री को आखिरी बार 'केजीएफ 2' में सुपरस्टार यश के साथ काम करते देखा गया था। वहीं रवीना को अगली बार संजय दत्त, पार्थ समथान और खुशाली कुमार के साथ एक आगामी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'घुड़चड़ी' में काम करते देखा जाएगा। इसके साथ ही उनके पास 'पटना शुक्ला' भी है।
Next Story