मनोरंजन

82 साल पुरे हुए रामायण के रावण, TV के सीता और लक्ष्मण ने इस तरह दी जन्मदिन की बधाई...

Triveni
8 Nov 2020 12:00 PM GMT
82 साल पुरे हुए रामायण के रावण, TV के सीता और लक्ष्मण ने इस तरह दी जन्मदिन की बधाई...
x
रामानंद सागर की रामायण में रावण की भूमिका निभाने वाले एक्टर अरविंद त्रिवेदी आज अपना 82वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| रामानंद सागर की रामायण में रावण की भूमिका निभाने वाले एक्टर अरविंद त्रिवेदी आज अपना 82वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. अरविंद को रामायण में काम करने वाले तमाम कलाकारों ने सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दी हैं. शो में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले सुनील लहरी ने उनकी दो तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं.

पहली तस्वीर में अरविंद त्रिवेदी अकेले खड़े नजर आ रहे हैं जबकि दूसरी फोटो में वह सुनील के साथ खड़े दिखाई पड़ रहे हैं. जाहिर तौर पर अरविंद त्रिवेदी की उम्र अब काफी ज्यादा हो चुकी है जिसके चलते रामायण के उनके लुक से अब वह काफी अलग नजर आते हैं. फोटो शेयर करते हुए सुनील ने लिखा, "अरविंद त्रिवेदी जी (लंकेश/रावण) को जन्मदिन की हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं लंबी खुशहाल स्वस्थ जिंदगी के लिए."

रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने भी अरविंद को विश किया है. उन्होंने अरविंद त्रिवेदी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखी है. तस्वीर रामायण का वो दृश्य है जिसमें दीपिका चिखलिया और अरविंद अशोक वाटिका में खड़े हुए हैं और रामानंद उन्हें सीन समझा रहे हैं.



Next Story