मनोरंजन

रश्मिका मंदाना की इस क्यूटनेस पर हो जाएंगे फिदा, एयरपोर्ट पर साड़ी पहनकर नजर आई

Rounak Dey
29 Sep 2022 8:50 AM GMT
रश्मिका मंदाना की इस क्यूटनेस पर हो जाएंगे फिदा, एयरपोर्ट पर साड़ी पहनकर नजर आई
x
‘अलविदा’ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह अल्लू अर्जुन के साथ ‘पुष्पा 2’ में भी काम कर रही हैं।

रश्मिका मंदाना साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने फिल्म 'पुष्पा' में अपने छोटे से रोल से ही लोगों को काफी प्रभावित किया था। दक्षिण भारत में धमाल मचाने के बाद अब एक्ट्रेस बॉलीवुड में भी एंट्री करने के लिए तैयार हैं। इस बीच हाल ही में एक्ट्रेस को मुंबई के एयरपोर्ट पर देखा गया हैं। इस दौरान वह अपनी साड़ी की वजह से थोड़ी असहज नजर आ रही। वीडियो में रश्मिका पैपराजी के साथ बात करती नजर आ रही है। एक्ट्रेस का ये अंदाज कुछ लोगों को पसंद आ रहा है तो कुछ इस पर अपनी नाराजगी जता रहे हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।





इस वीडियो को इंस्टेंटबॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। जिसमें वह गोल्डन कलर की साड़ी मे देखा जा रहा है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने लाइट मेकअप किया है। हेयर स्टाइल मे बालों का बन बनाया है। जिसमें वह काफी सुंदर नजर आ रही हैं। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों के रिएक्शन आने भी शुरू हो गए हैं। कई नेटिजन्स रश्मिका को उनकी साड़ी की वजह से ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा – क्या हुआ है हर बार ऐसा होता है, वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करके लिखा – क्यूट एक्ट्रेस। किसी ने अच्छे कमेंट किए है तो किसी ने भद्दे कमेंट किए है।
रश्मिका साउथ की कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।वह रणबीर कपूर के साथ 'एनिमल', सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर 'मिशन मजनू' और मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ 'अलविदा' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह अल्लू अर्जुन के साथ 'पुष्पा 2' में भी काम कर रही हैं।

Next Story