मनोरंजन

सलमान खान स्टारर 'सिकंदर' में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना

jantaserishta.com
9 May 2024 12:47 PM IST
सलमान खान स्टारर सिकंदर में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना
x
मुंबई: सलमान खान स्टारर फिल्म 'सिकंदर' में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना लीड रोल में नजर आएंगी। यह पहला प्रोजेक्ट होगा, जिसमें सलमान और रश्मिका एक साथ स्क्रीन पर दिखाई देंगी।
'सिकंदर' का निर्देशन ए.आर. मुरुगादोस ने किया है, जो 'गजनी' और 'हॉलीडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। गुरुवार को फिल्म के निर्माताओं ने रश्मिका के फिल्म से जुड़ने की घोषणा की।
उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, '' 'सिकंदर' में सलमान खान के अपोजिट खूबसूरत रश्मिका मंदाना का स्वागत है! हम उनके ऑन-स्क्रीन जादू को देखने के लिए इंतजार नहीं कर पा रहे! ए.आर. मुरुगादोस द्वारा निर्देशित यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'' फिल्म का निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के साजिद नाडियाडवाला द्वारा किया जाएगा। इससे पहले साजिद 2014 में रिलीज हुई 'किक' में सलमान के साथ काम कर चुके हैं।
इस बीच, रश्मिका, जिन्हें पिछली बार रणबीर कपूर के साथ ब्लॉकबस्टर 'एनिमल' में देखा गया था, के पास अल्लू अर्जुन-स्टारर 'पुष्पा 2: द रूल' भी है, जिसमें वह एक बार फिर श्रीवल्ली की भूमिका में नजर आएंगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story