मनोरंजन

रश्मिका मंदाना ने वरुण धवन संग की फोटो शेयर, इस फिल्म में आएंगे साथ नजर

Rounak Dey
8 March 2022 10:03 AM IST
रश्मिका मंदाना ने वरुण धवन संग की फोटो शेयर, इस फिल्म में आएंगे साथ नजर
x
साथ ही कैप्शन देते हुए लिखा, 'वीडी दो हैप्पी फेसेस। वर्कआउट से शूटिंग तक' अदाकारा की ये तस्वीरें आप यहां देख सकते हैं।

साउथ फिल्म अदाकारा रश्मिका मंदाना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर कर फैंस के बीच खलबली मचा दी है। अदाकारा ने बताया है कि वो बॉलीवुड स्टार वरुण धवन के साथ एक दिलचस्प प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हैं। हालांकि अदाकारा ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि ये शूटिंग किस चीज की हो रही है। मगर इन दोनों सितारों को एक साथ एक ही फ्रेम में देखकर फैंस जरूर खुशी से फूले नहीं समां रहे हैं। दरअसल, इन दिनों अदाकारा रश्मिका मंदाना कई दिलचस्प प्रोजेक्ट में बिजी हैं। उनकी पिछली रिलीज पैन इंडिया फिल्म पुष्पा ब्लॉकबस्टर हुई थी। इसके बाद अदाकारा की हालिया रिलीज फिल्म एएमजे भी तेलुगु सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।





अब इसके साथ फिल्म स्टार वरुण धवन के साथ भी अदाकारा किसी खास प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हैं। अदाकारा ने फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए पहले वरुण धवन की बैकसाइड से एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसमें एक्टर का चेहरा नहीं दिख रहा था। इसके बाद अदाकारा ने एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर वरुण धवन का चेहरा दिखाया। साथ ही कैप्शन देते हुए लिखा, 'वीडी दो हैप्पी फेसेस। वर्कआउट से शूटिंग तक' अदाकारा की ये तस्वीरें आप यहां देख सकते हैं।
किस प्रोजेक्ट के लिए हुई है ये शूटिंग?




वरुण धवन और रश्मिका मंदाना किस प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे हैं । ये तो खैर अभी तक साफ नहीं है। कयास लग रहे हैं कि ये दोनों किसी ऐड के लिए साथ आए हैं। आपका इस बारे में क्या कहना है। हमें कमेंट कर बता सकते हैं। बता दें कि वरुण धवन इन दिनों एक धांसू कमबैक की तैयारी में हैं। वो जल्दी ही फिल्म जुग जुग जियो में दिखाई देंगे। इसके अलावा फिल्म स्टार भेड़िया जैसी एक हॉरर कॉमेडी फिल्म में भी बिजी है।



Next Story