मनोरंजन

विजय देवरकोंडा संग अफेयर पर बोलीं रश्मिका मंदाना, क्या डेट कर रहे है?

Rounak Dey
1 Oct 2022 6:05 AM GMT
विजय देवरकोंडा संग अफेयर पर बोलीं रश्मिका मंदाना, क्या डेट कर रहे है?
x
फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर के साथ और फिल्म 'मिशन मजनू' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर स्टार्स रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) इन दिनों अपनी बॉलीवुड फिल्मों के लेकर चर्चा में बने हुए हैं। जहां विजय देवरकोंडा ने फिल्म 'लाइगर' से बॉलीवुड डेब्यू कर लिया है, वहीं, रश्मिका मंदाना इसी महीने में फिल्म 'गुडबाय' से बॉलीवुड डेब्यू होने वाला है। बताते चलें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में एक साथ काम किया है। इसी बीच अटकलें लगाई जा रही हैं कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

विजय देवरकोंडा संग अफेयर पर बोलीं रश्मिका मंदाना
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के अफेयर की खबरें अक्सर आती रहती हैं लेकिन इन दोनों स्टार्स ने कभी कुछ नहीं कहा है। रश्मिका मंदाना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में विजय देवरकोंडा संग डेटिंग के सवाल पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा, 'ये कितना क्यूट है ना।' रश्मिका मंदाना से पूछा गया कि ये सिर्फ अफवाह है। इस पर उन्होंने कहा, 'हां, मैंने और विजय ने अपने करियर में एक साथ काफी काम किया है। जब हमें पता नहीं था कि इंडस्ट्री कैसी है। दोनों की सोच कई मामलों में एक जैसी है, इसलिए वह दोनों अच्छे दोस्त बन गए और फिर दोनों के कई कॉमन फ्रेंडस भी हैं। हैदराबाद में मेरे दोस्तों का गैंग है। ये बहुत क्यूट है।' रश्मिका मंदाना ने आगे कहा, 'मुझे उसके साथ में जल्द ही काम करना है। अगर हमारे लिए कोई कहानी है तो हमें करनी चाहिए। इसमें मजा आने आएगा। हम अच्छे एक्टर्स हैं और हम डायरेक्टर्स को निराश नहीं करेंगे।'

रश्मिका मंदाना की अपकमिंग बॉलीवुड फिल्में
बताते चलें कि रश्मिका मंदाना फिल्म 'गुडबाय' से अमिताभ बच्चन के साथ बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है। ये फिल्म 7 अक्टूबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के अलावा रश्मिका मंदाना फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर के साथ और फिल्म 'मिशन मजनू' में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आएंगी।

Next Story