मनोरंजन

रश्मिका मंदाना ने माधुरी दीक्षित के साथ किया डांस

Rani Sahu
30 Sept 2022 4:12 PM IST
रश्मिका मंदाना ने माधुरी दीक्षित के साथ किया डांस
x
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के साथ डांस किया है। रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म गुडबाय (movie goodbye) के प्रमोशन में व्यस्त हैं। रश्मिका झलक दिखला जा 10 के मंच पर पहुंचीं। इस दौरान रश्मिका ने माधुरी दीक्षित के साथ डांस किया, जिसका एक वीडियो माधुरी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों फिल्म माजा मा के 'बूम पड़ी' पर गरबा करती हुई दिखाई दीं।
माधुरी दीक्षित ने अपने ऑफिशियल इंस्टा हैंडल पर इस डांस वीडियो को अपलोड करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मजा मा विद रश्मिका मंदाना'। माधुरी और रश्मिका का यह डांस फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।
Next Story