मनोरंजन

शादी करने वाले हैं Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda?

Rounak Dey
21 Feb 2022 5:51 AM GMT
शादी करने वाले हैं Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda?
x

साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल लूटा है। दोनों को कई मुंबई में स्पॉट किया जा चुका है। बीते कई दिनों से खबरें भी आ रही हैं कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक रश्मिका और विजय की शादी की चर्चा जोरों पर है। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये कपल इस साल के आखिर में शादी के बंधन में बंध सकता है। हालांकि रश्मिका और विजय ने अभी तक अपने रिश्ते के बारे में और शादी को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने दो सुपरहिट फिल्मों 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में एक साथ काम किया। तभी से उनके फैंस उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को लेकर काफी उत्साहित हैं। कथित तौर पर कहा जा रहा है कि रश्मिका और विजय रिलेशनशिप में हैं। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि दोनों इस साल के अंत में शादी कर सकते हैं।
विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'लाइगर' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। फिल्म का निर्देशन पुरी जगंनाध कर रहे हैं। विजय फिल्म की शूटिंग मुंबई में ही कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर रश्मिका मंदाना भी अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर उत्साहित हैं। रश्मिका जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'मिशन मजनू' में दिखाई देंगी। इसके अलावा उन्हें आखिरी बार फिल्म 'पुष्पा' में देखा गया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई की है। फिल्म में रश्मिका के साथ लीड रोल में अल्लू अर्जुन दिखाई दिए।


Next Story