मनोरंजन

Rashmika Mandanna ने भी की गणपति पूजा, फ्लोरल सूट में खींच लिया सारा अटेंशन

Tara Tandi
24 Sept 2023 3:28 PM IST
Rashmika Mandanna ने भी की गणपति पूजा, फ्लोरल सूट में खींच लिया सारा अटेंशन
x
साउथ फिल्म अदाकारा रश्मिका मंदाना इन दोनों नेशनल क्रश बनी हुई हैं। अदाकारा की हर तस्वीर और वीडियोज पर फैंस की नजर रहती है। जैसे ही अदाकारा की कोई तस्वीर या वीडियो सामने आता है ये मिनटों में ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगता है। अब हाल ही में अदाकारा रश्मिका मंदाना मुंबई में स्पॉट हुईं। जहां से उनका ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। अदाकारा रश्मिका मंदाना बीते दिन मुंबई में अपनी अपकमिंग मूवी एनिमल के मेकर्स टी-सीरीज के दफ्तर पहुंची थीं। जहां अदाकारा ने टी-सीरीज ऑफिस में हुई गण
पति पूजा में हिस्सा लिया।
इस दौरान अदाकारा ने व्हाइट कलर का बेहद खूबसूरत फ्लोरल सूट पहना था। साथ ही अदाकारा एक छोटी सी बिंदी लगाए स्पॉट हुईं। टी-सीरीज ऑफिस में पहुंचने के बाद अदाकारा रश्मिका मंदाना ने भक्ति-भाव से गणपति पूजा में हिस्सा लिया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गईं। यहां देखें सामने आया रश्मिका मंदाना का ये वीडियो।
इन फिल्मों को लेकर बिजी हैं रश्मिका मंदाना
बता दें कि 'पुष्पा' स्टार रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'एनिमल' (Animal) को लेकर चर्चा में हैं। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर रश्मिका मंदाना की इस मूवी का निर्देशक कबीर सिंह और अर्जुन रेड्डी फेम निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। इस फिल्म को टी-सीरीज बैनर के तले बनाया जा रहा है। रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर स्टारर ये अपकमिंग मूवी इसी साल 1 दिसंबर 2023 को रिलीज होगी। इससे पहले इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच भारी बज है। बीते दिन ही मेकर्स ने इस फिल्म से अदाकारा रश्मिका मंदाना का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया था। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया
Next Story