मनोरंजन

रश्मिका ने पार्टी नें जमकर किया डांस, देख 'पुष्पाराज' भी नहीं पाएंगे पहचान

Rounak Dey
16 Sep 2022 9:07 AM GMT
रश्मिका ने पार्टी नें जमकर किया डांस, देख पुष्पाराज भी नहीं पाएंगे पहचान
x
'ऊंचाई' 11 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना स्टारर फैमिली ड्रामा फिल्म गुडबाय जल्द रिलीज होने वाली है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे लोगों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। कुछ दिनों पहले जारी किए गए फिल्म के सॉन्ग जयकाल महाकाल को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब गुडबाय का नया गाना 'द हिक सॉन्ग' भी शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया है, जो एक पार्टी एंथम है।


रश्मिका ने पार्टी नें जमकर किया डांस

'द हिक सॉन्ग' का गुरुवार को मोशन पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें रश्मिका ब्लैक कलर की डीप नेक वन पीस ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही थीं। अब गाने का पूरा वीडियो जारी होने के बाद 'द हिक सॉन्ग' तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस ग्रूवी सॉन्ग को सुनकर कोई भी झूमने को मजबूर हो जाएगा। गाने में रश्मिका के नॉर्थ इंडियन फैंस को उनका अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। पुष्पा द राइज में साड़ी में सीधी-सादी नजर आने वाली रश्मिका गाने में बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं और मस्ती के मूड में दिख रही हैं। यहां देखें गाने का वीडियो,

एकता कपूर कर रही हैं प्रोड्यूस


विकास बहल द्वारा निर्देशित फिल्म 'गुडबाय' में रश्मिका मंदाना और अमिताभ बच्चन के अलावा नीना गुप्ता, पावेल गुलाटी, एली अवराम, सुनील ग्रोवर और साहिल मेहता भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म को एकता कपूर प्रोड्यूस कर रही हैं। गुडबाय 7 अक्टूबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


श्रीवल्ली इन फिल्मों में आएंगी नजर

इस बीच वर्कफ्रंट की बात करें तो गुडबाय के अलावा रश्मिका मंदाना एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ वाली फिल्म 'मिशन मजनू' में भी जल्द नजर आएंगी। इसके अलावा उनके पास कबीर सिंह फेम डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म 'एनिमल' भी है। इस फिल्म वे रणबीर कपूर के साथ दिखाई देंगी।

इन प्रोजेक्ट्स पर बिग बी कर रहे हैं काम

वहीं, बिग बी की बात करें तो गुडबाय के साथ-साथ वे इन दिनों निर्देशक सूरज बड़जात्या की अगली फैमिली एंटरटेनर फिल्म 'ऊंचाई' की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनुपम खेर, परिणीति चोपड़ा और बोमन ईरानी भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। 'ऊंचाई' 11 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Next Story