मनोरंजन

रश्मि देसाई ने डार्क ग्रे वन शोल्डर शॉर्ट ड्रेस कराया ग्लैमरस फोटोशूट, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें

Rani Sahu
27 Sept 2021 9:35 PM IST
रश्मि देसाई ने डार्क ग्रे वन शोल्डर शॉर्ट ड्रेस कराया ग्लैमरस फोटोशूट, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें
x
टेलीविजन एक्ट्रेस रश्मि देसाई इन दिनों अपने ग्लैमरस अवतार से फैन्स को लगातार चौंका रही हैं

टेलीविजन एक्ट्रेस रश्मि देसाई इन दिनों अपने ग्लैमरस अवतार से फैन्स को लगातार चौंका रही हैं. हाल ही में उन्होंने एक नया फोटोशूट करवाया है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. ये तस्वीरें तेज़ी से वायरल हो रही है.

फोटोशूट में रश्मि ने डार्क ग्रे वन शोल्डर शॉर्ट ड्रेस पहनी है जिसमें उन्होंने एक से बढ़कर एक पोज़ दिए हैं.
फोटोशूट में रश्मि का अंदाज़ अलग हटकर है. उनकी तस्वीरों में एटीट्यूड और स्टाइल का बेहतरीन कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है. उनके फैन्स को उनका ये अंदाज़ काफी भा रहा है.
रश्मि के टीवी करियर की बात करें तो उन्होंने टीवी शो उतरन में तपस्या के किरदार से पॉपुलैरिटी पाई थी. इस शो के बाद भी रश्मि की सफलता का सिलसिला नहीं थमा और उन्होंने रियलटी शो ज़रा नचके दिखा, झलक दिखला जा, फियर फैक्टर, खतरों के खिलाड़ी में भी पार्टिसिपेट किया.
रश्मि ने इसी साल वेबसीरीज की दुनिया में भी कदम रखा है. उनकी वेबसीरीज तंदूर रिलीज हुई थी जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था.
रश्मि की पॉपुलैरिटी में बिग बॉस 13 का भी बहुत बड़ा हाथ है. वह इस शो की विनर नहीं बन पाई थीं लेकिन इसके बावजूद उन्हें शो से काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी. इस शो में सिद्धार्थ शुक्ला से उनकी अनबन ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं जो कि अब इस दुनिया में नहीं हैं.


Next Story