मनोरंजन

वक़्त के साथ कितना बदल गए हैं रैपर yo yo hoeny singh...ज़िंदगी में संघर्ष पर कही- यह अहम बात

Shubhra Nandy
12 Oct 2020 5:20 PM IST
वक़्त के साथ कितना बदल गए हैं रैपर yo yo hoeny singh...ज़िंदगी में संघर्ष पर कही- यह अहम बात
x
रैपर यो यो हनी सिंह का मानना है कि संघर्ष इंसान को काफी कुछ सिखाता है. उनका कहना है कि उनके संघर्षों ने उन्हें समय के साथ बदलने में काफी मदद की है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| रैपर यो यो हनी सिंह का मानना है कि संघर्ष इंसान को काफी कुछ सिखाता है. उनका कहना है कि उनके संघर्षों ने उन्हें समय के साथ बदलने में काफी मदद की है. हनी ने बताया, "संघर्ष के बिना मिली सफलता का कोई मजा नहीं है. संघर्ष जरूरी है, ये इंसान को काफी कुछ सिखाता है. वक्त के बदलने के साथ मुझमें भी कई बदलाव आए हैं. मेरा मानना है कि जिंदगी में थोड़ा-बहुत संघर्ष तो होना ही चाहिए

अंग्रेजी बीट', 'ब्राउन रंग' और 'लव डोज' जैसे कई धमाकेदार गानों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने वाले रैपर ने अपने करियर के शुरूआती दिनों के संघर्षों को याद किया है

उन्होंने कहा, "लोग मुझे मेरे शुरूआती दिनों के संघर्षों के बारे में पूछते हैं. संघर्ष पहले भी रहा है, आज भी है और कल भी रहेगा. संघर्ष के बिना लड़ने में जोश का अनुभव नहीं होता है. मेरे ख्याल से संघर्ष अच्छा है. मैंने भी अपने शुरूआती दिनों में काफी संघर्ष किए हैं." हनी सिंह हाल ही में अपने गीत 'बिल्लो तू आग' के साथ आए हैं. 'मखना' के बाद यह सिंहस्टा के साथ उनका दूसरा गाना है.

Next Story