मनोरंजन

रैपर ने खोली 'द कपिल शर्मा शो' की पोल, बाद में डिलीट किया Video

Neha Dani
22 April 2023 8:10 AM GMT
रैपर ने खोली द कपिल शर्मा शो की पोल, बाद में डिलीट किया Video
x
हालांकि, बाद में रफ्तार ने अपने लाइव स्ट्रीम वीडियो हटा दिया। वहीं, रैपर के इस खुलासे का बाद लोग काफी हैरान हो रहे हैं।
कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो द कपिल शर्मा शो टीवी के मोस्ट पॉपुलर शोज में से एक है। अपने शो में कपिल शर्मा कई जानी-मानी हस्तियों को बुलाते हैं और उनके साथ खूब हंसी-मजाक करते हैं। इसकी मजेदार कॉमेडी के चलते यह शो दर्शकों को खूब पसंद है। हालांकि, हाल ही में रैपर रफ्तार ने द कपिल शर्मा शो को लेकर एक चौकाने वाला खुलासा किया है।
रैपर रफ्तार ने हाल ही में लाइव स्ट्रीम वीडियो में बताया कि कपिल का शो सिर्फ 'शोशाबाजी' करता है। उनके शो पर केवल वही लोग आते हैं जो मशहूर हैं, जिससे उनकी रेपुटेशन और बढ़ सके।
रफ्तार ने कहा, "बेसिकली, क्या होता है, देख हमने काम कर लिया। वहां जाकर यह दिखाना होता है कि हम बहुत बड़े हैं। शोशाबाजी होती है। जनता के सामने इज्जत बन जाती है। बहुत बड़े लगते हैं। घर पर जब मां- बाप देखते हैं तो वह अपने बच्चे के लिए कहते हैं कि वो द कपिल शर्मा शो पर आया था। गली-मोहल्ले में हवा बन जाती है, वरना उसका रियल वर्ल्ड में कुछ वैल्यू नहीं है।"
रफ्तार ने आगे बताया- ‘भले ही लोगों के बैंक अकाउंट में पैसा ना हो, लेकिन शो में जाने के बाद वह खुद को लेकर सोचने लगते हैं कि वो बहुत बड़े स्टार बन गए हैं। उन्होंने लाइफ में बहुत कुछ अचीव किया है। सेलिब्रिटी बन गए, मतलब वहां चले गए तो बहुत कुछ अचीव कर लिया आपने अपनी लाइफ में. बाकि बैंक में कुछ हो या ना हो, बस कपिल शर्मा शो में चले जाओ एक बारी।’
हालांकि, बाद में रफ्तार ने अपने लाइव स्ट्रीम वीडियो हटा दिया। वहीं, रैपर के इस खुलासे का बाद लोग काफी हैरान हो रहे हैं।

Next Story