मनोरंजन
Badshah का तलाक, शादी के 5 महीने बाद ही टूटी शादी रैपर बादशाह की
jantaserishta.com
1 Sept 2026 8:08 AM IST

x
Badshah And Isha Rikhi Divorce News: रैपर और पॉपुलर पंजाबी सिंगर बादशाह की दूसरी शादी टूट गई है. सिंगर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी संग अपनी दूसरी शादी खत्म करने का ऐलान किया है. बीते कुछ समय से बादशाह और एक्ट्रेस ईशा रिखी के रिश्ते में दरार की खबरें सुर्खियों में बनी हुई थीं. अब आखिरकार उन्होंने अपने तलाक को कंफर्म कर दिया है.
बादशाह और ईशा रिखी दोनों ने ही अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करके अलग होने की बात कही है. दोनों ने अपनी पोस्ट में ये क्लियर किया है कि वो आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं. बादशाह और ईशा ने लोगों से उन्हें इस समय प्राइवेसी देने की भी अपील की है.
बादशाह ने सेपरेशन का ऐलान करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा- मैंने और ईशा रिखी ने आपसी सहमति से अलग होने और अपनी-अपनी राहों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है. यह फैसला आपसी सम्मान के साथ लिया गया है और हम आप सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें.
बादशाह और ईशा ने अपनी पोस्ट में यह साफ किया है कि वो नहीं चाहते कि इस मुद्दे पर आगे किसी भी तरह की अफवाहें या अटकलें लगाई जाएं. उन्होंने आगे कहा- इस मामले पर हमारा यही एक बयान होगा. हम रिक्वेस्ट करते हैं कि हमारे रिश्ते को लेकर आगे कोई अटकलें या किसी भी तरह के अंदाजे न लगाए जाएं.
बता दें कि बादशाह और ईशा रिखी ने हमेशा अपने रिश्ते को दुनिया की नजरों से दूर रखा. उन्होंने अपनी शादी भी गुपचुप तरीके से की थी. लेकिन दोनों की शादी की खबरें मार्च 2026 में उस वक्त वायरल हुईं, जब ईशा की मां पूनम रिखी ने इंस्टाग्राम पर उनकी इंटीमेट वेडिंग की तस्वीरें शेयर की थीं.
वहीं, ईशा ने बाद में जून 2026 में इंस्टाग्राम के 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन के दौरान खुद अपनी शादी को कंफर्म किया था. रिपोर्ट्स की मानें तो शादी करने से पहले बादशाह और ईशा ने करीब 4 साल तक एक दूसरे को डेट किया था. मगर अफसोस दोनों की शादी लंबी चल नहीं पाई. बादशाह और ईशा शादी के 5 महीनों में ही अलग हो गए हैं.
बता दें कि ईशा रिखी संग यह बादशाह की दूसरी शादी थी, जो अब खत्म हो गई है. इससे पहले सिंगर ने 2012 में जैस्मिन मसीह से शादी की थी. जनवरी 2017 में दोनों की बेटी जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह का जन्म हुआ, जिसके बाद 2020 में दोनों अलग हो गए.
बादशाह की एक्स वाइफ जैस्मिन बेटी जेसेमी के साथ लंदन में रहती हैं. बादशाह और जैस्मिन तब से मिलकर अपनी बेटी की परवरिश कर रहे हैं. लेकिन अफसोस महज 5 महीनों में बादशाह की दूसरी शादी भी टूट गई है. हालांकि, दूसरी शादी टूटने की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है.
Tagsबादशाहबादशाह शादी टूटीतलाकबादशाह का तलाकईशा रिखीBadshahBadshah marriage brokendivorceBadshah's divorceIsha Rikhi
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





