मनोरंजन
रैपर बादशाह ने दूसरी बार लिए सात फेरे, इस एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
jantaserishta.com
24 March 2026 1:39 PM IST

x
नई दिल्ली: रैपर-सिंगर बादशाह ने शादी कर ली है. यकीन नहीं होता, पर वायरल हो रही तस्वीरें तो कुछ ऐसा ही कह रही हैं. रैपर एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें आग की तरह फैल रही हैं, जिन्हें देखकर दावा किया जा रहा है कि बादशाह ने अपनी गर्लफ्रेंड ईशा रिखी से सीक्रेट वेडिंग कर ली है. अगर ऐसा है तो ये उनकी दूसरी शादी होगी.
सामने आई तस्वीरों में बादशाह और ईशा पारंपरिक शादी के लुक में नजर आ रहे हैं. दुल्हन बनीं ईशा ने लाल रंग का खूबसूरत ब्राइडल आउटफिट पहना हुआ है, वहीं दूल्हा बने बादशाह भी ट्रेडिशनल अंदाज में दिख रहे हैं. दोनों के गले में वरमाला है और शादी जैसा माहौल साफ नजर आ रहा है.
एक तस्वीर में दोनों परिवार के साथ पोज देते दिख रहे हैं, जबकि दूसरी में कपल साथ खड़े मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. एक तस्वीर में दोनों मंडप के सामने भी बैठे हैं. कई वीडियोज में बादशाह और ईशा एक दूसरे को मजाकिया अंदाज में गला दबाते हुए वरमाला पहनाते नजर आए. बैकग्राउंड में पंडित के मंत्र पढ़ने की आवाज आ रही है. एक और वीडियो में कपल मंडप पर अग्नि के आगे बैठा दिखाई दे रहा है.
हालांकि इन तस्वीरों और वीडियोज का असली सोर्स क्या है, इसका पता अभी तक नहीं चला है. क्योंकि बादशाह और ईशा दोनों के ही इंस्टाग्राम हैंडल पर ये तस्वीरें और वीडियोज मौजूद नहीं है. लेकिन पूरी तरह से दूल्हा दुल्हन बने बादशाह और ईशा की इन तस्वीरों फैंस उनकी सीक्रेट वेडिंग से जोड़ रहे हैं.
बादशाह और ईशा की न सिर्फ शादी के दौरान की तस्वीरें सामने आई हैं बल्कि दोनों की इसके बाद की न्यूली वेडेड कपल के तौर की फोटोज भी वायरल हो रही हैं. जहां ईशा ने मांग में सिंदूर लगाया हुआ है. वो बादशाह की बाहों में कोजी होती दिखी हैं.
हालांकि इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद भी बादशाह या ईशा रिखी की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. ऐसे में ये साफ नहीं है कि ये सच में शादी की तस्वीरें हैं या किसी शूट का हिस्सा.
बादशाह और ईशा रिखी के रिलेशनशिप की खबरें काफी समय से सामने आती रही हैं, लेकिन दोनों ने कभी खुलकर अपने रिश्ते को लेकर बात नहीं की. अब इन तस्वीरों के सामने आने के बाद एक बार फिर उनकी पर्सनल लाइफ चर्चा में आ गई है.
बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है. उनका एक बार तलाक हो चुका है. वो इससे पहले जैस्मिन मसीह संग रिश्त में बंधे थे. 2012 में उनकी शादी हुई थी लेकिन फिर 2017 में दोनों अलग हुए और फिर 2020 में तलाक हो गया. एक्स-कपल की एक बेटी है- जेसेमी मसीह सिंह.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





