मनोरंजन

आइस बाथ में चिल करते दिखे रैपर बादशाह, जानें इसके क्या हैं फायदे

jantaserishta.com
7 Jun 2025 11:28 AM IST
आइस बाथ में चिल करते दिखे रैपर बादशाह, जानें इसके क्या हैं फायदे
x
नई दिल्ली: मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह आइस बाथ लेते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर उनके फैंस काफी हैरान भी हैं, क्योंकि ठंडे पानी से भरे टब में बैठना कोई आसान काम नहीं है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आइस बाथ लेने से हमारे शरीर को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं? इसे लेकर बॉलीवुड की फेमस फिटनेस कोच यास्मीन कराचीवाला ने विस्तार से बताया।
यास्मीन ने हाल ही में आइस बाथ का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, और कैप्शन में इसके फायदे गिनवाए थे। चलिए इन फायदों को विस्तार से समझते हैं। यास्मीन दीपिका-कैटरीना के अलावा कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेज को फिटनेस ट्रेनिंग देती हैं। यास्मीन के मुताबिक, आइस बाथ मांसपेशियों के दर्द को कम करने में मदद करता है। जब हम ठंडे पानी में बैठते हैं, तो हमारे शरीर की मांसपेशियों में जो सूजन या दर्द होता है, वह कम हो जाता है। यह खासतौर पर तब फायदेमंद होता है जब हम कसरत या दौड़कर आते हैं। आइस बाथ से शरीर को ठंडक मिलती है और मांसपेशियां जल्दी ठीक हो जाती हैं।
आइस बाथ तेजी से रिकवरी करने में काफी मदद करता है। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है। जब हम बर्फ से भरे ठंडे पानी में बैठते हैं, तो शरीर की नसें थोड़ी सिकुड़ जाती हैं। लेकिन पानी से बाहर आने पर शरीर फिर से सामान्य तापमान में आ जाता है, जिससे ये नसें दोबारा फैलने लगती हैं। इस प्रक्रिया से खून का बहाव तेज होता है, जिससे पूरे शरीर में ऑक्सीजन युक्त खून तेजी से पहुंचता है। इससे हमें तरोताजा महसूस होने लगता है। आइस बाथ न सिर्फ मांसपेशियों को राहत देता है, बल्कि शरीर को ठीक से काम करने में भी मदद करता है। इसलिए बहुत से लोग इसे अपनी रोजमर्रा की देखभाल में शामिल करने लगे हैं।
आइस बाथ मानसिक ताकत बढ़ाने का भी एक शानदार तरीका है। ठंडे पानी में बैठना आसान काम नहीं होता। शुरुआत में यह बहुत मुश्किल और असहज लगता है, लेकिन जब कोई इंसान इस चुनौती को स्वीकार करता है और शांत दिमाग से कुछ मिनट तक ठंडे पानी में बैठा रहता है, तो उसका आत्मविश्वास बढ़ता है। यह अनुभव दिमाग को सिखाता है कि मुश्किल हालात में भी शांत रहना और नियंत्रण बनाए रखना कितना जरूरी है। आइस बाथ के दौरान हमारी सहनशक्ति और एकाग्रता भी अच्छी होती है। बार-बार ऐसा करने से इंसान मानसिक रूप से मजबूत बनता है और बाकी मुश्किल हालात का सामना भी बेहतर तरीके से कर पाता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story