मनोरंजन

बगैर इजाजत आवाज इस्तेमाल करना रैपर बैड बनी को पड़ा भारी

Rani Sahu
22 March 2023 10:24 AM GMT
बगैर इजाजत आवाज इस्तेमाल करना रैपर बैड बनी को पड़ा भारी
x
हॉलीवुड की तमाम हस्तियां अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। इसी क्रम में एक नाम है रैपर बैड बनी का, जो अपने रैपिंग को लेकर काफी पॉपुलर हैं। हाल ही में, रैपर बनी को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है, जिसने उन्हें एक बार फिर सुर्खियों में ला खड़ा कर दिया है। सिंगर और रैपर बनी के ऊपर उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने केस किया है।हाल ही में, रैपर और सिंगर बनी की एक्स गर्लफ्रेंड ने उन पर केस दर्ज किया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि रैपर ने बगैर उनकी इजाजत के इनकी आवाज का इस्तेमाल किया है। गौरतलब है कि बैड बनी की गर्लफ्रेंड का नाम कार्लिज डी ला क्रूज है।
दोनों ने कई साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 2016 में अपना रास्ता अलग कर लिया था। काफी साल बाद अब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने उनपर यह संगीन आरोप लगाए हैं।कार्लिज का कहना है कि बनी ने उनके साथ धोखा किया है और बिना उनसे पूछे अपने दो गानों में उनकी आवाज का इस्तेमाल किया है। यह दोनों ही गाने यूट्यूब पर काफी पॉपुलर है। पहला गाना ‘पा टी’ को यूट्यूब पर 355 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिले हैं। वहीं, दूसरे गाने ‘डॉस मिल' को 60 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा है।
दोनों ही गानों ने फैंस के बीच काफी लोकप्रियता हासिल की है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बनी की गर्लफ्रेंड ने उनपर इल्जाम लगाया है कि वह उन दोनों ही गानों का इस्तेमाल रिकॉर्ड्स, प्रमोशन्स और ग्लोबल कॉन्सर्ट के लिए करते थे। इन सब में उन्होंने कभी कार्लिज से इजाजत नहीं ली थी। यही नहीं, कार्लिज ने उनसे मुआवजे के तौर पर 40 मिलियन डॉलर यानी लगभग 330 करोड़ रुपये मांगे हैं। बता दें, बैड बनी और कार्लिज ने अपने रिश्ते की शुरुआत साल 2011 में थी।
Next Story