मनोरंजन

एक्‍ट्रेस के साथ रेप, पति पर दर्ज कराया केस

jantaserishta.com
11 Nov 2021 7:31 AM IST
एक्‍ट्रेस के साथ रेप, पति पर दर्ज कराया केस
x
पढ़े पूरी खबर

बेंगलुरु: छोटे पर्दे की एक एक्‍ट्रेस ने अपने पति के खिलाफ रेप करने की शिकायत दर्ज कराई है. एक्‍ट्रेस ने बताया कि शादी से पहले आरोपी यह कहकर उसके घर आया कि कोरोना लॉकडाउन के दौरान बाहर मिलना संभव नहीं है, जिसके बाद उसने उसके साथ रेप किया था. इसके बाद उसने शादी तो कर ली, लेकिन के पति और उसके परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया. फिलहाल, एक्ट्रेस अब अपने पति से अलग हो चुकी है.

कर्नाटक पुलिस ने बुधवार को बताया कि छोटे पर्दे की एक एक्‍ट्रेस ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. एक्‍ट्रेस ने अपने पति पर रेप और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. बसवनागुडी महिला थाने में दर्ज शिकायत में शिकायतकर्ता ने कहा कि शादी से पहले आरोपी यह कहकर उसके घर आया कि कोरोना लॉकडाउन के दौरान बाहर मिलना संभव नहीं है, जिसके बाद उसने उसके साथ दुष्कर्म किया.
एक्‍ट्रेस ने बताया कि जब वह रो रही थी तो आरोपी ने उसे शादी का आश्वासन दिया और कहा कि सब ठीक हो जाएगा. बाद में भी, आरोपी ने एक्‍ट्रेस के साथ शारीरिक संबंध बनाए, जबकि उन्होंने इसकी सहमति नहीं दी थी. पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद उसके पति और उसके परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया.
एक्‍ट्रेस ने उसने यह भी दावा किया कि आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की है. आरोपी और शिकायतकर्ता सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए एक-दूसरे को जानते थे और दो साल से दोस्त थे. एक्‍ट्रेस ने कन्नड़ रियलिटी शो में भी भाग लिया है और वह काफी लोकप्रिय है.
पुलिस के मुताबिक एक्ट्रेस अब अपने पति से अलग हो चुकी है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी से शादी करने के लिए अभिनेत्री ने संगठनों की मदद ली थी. पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और शिकायतकर्ता के दोस्तों के बयान भी दर्ज कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story