मनोरंजन

वेबसीरीज़ 'सनफ्लॉवर' के लिए रणवीर शौरी को मिला बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड

Neha Dani
13 Dec 2021 9:44 AM GMT
वेबसीरीज़ सनफ्लॉवर के लिए रणवीर शौरी को मिला बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड
x
कहा जा रहा है कि वह सलमान की 'टाइगर जिंदा हैं 3' में दिखाई दे सकते हैं।

OTT पर रिलीज वेब शो 'सनफ्लॉवर' (Sunflower) ने दर्शकों का खूब दिल जीता। सुनील ग्रोवर(Sunil Grover) से लेकर रणवीर शौरी (Ranveer Shorey) तक की परफॉर्मेंस को खूब सराहना मिली। अब इस सीरीज के नाम एक और उपलब्धी जुड़ गई है। राहुल सेन गुप्ता (Rahul Sen Gupta) की डायरेक्ट की हुई इस वेब सीरीज के लिए रणवीर शौरी को अवॉर्ड मिला है। एशियन टीवी अवॉर्ड्स में रणवीर ने बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्टर का खिताब जीता है। जाहिर तौर पर वह बहुत खुश हैं। इस जीत की खुशी पर रवणीर ने अपने दिल की बात बयां की है।








रणवीर ने अपने ट्विटर हैंडल पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, 'यह जीतकर सच में बहुत अच्छा लग रहा है। सनफ्लॉवर की प्यारी सी टीम को क्रिसमस पर ये तोहफा देने के लिए शुक्रिया।'
वहीं, दूसरे ट्वीट में वह एशियन टीवी अवॉर्ड्स को और सनफ्लॉवर टीम को भी थैंक्यू लिखते हैं। साथ ही दर्शकों को भी दिल से धन्यवाद कहते हैं। इसके साथ ही वह यूट्यूब लिंक शेयर करते हैं, जिसमें उनका अवॉर्ड शो के दौरान का थैंक्स नोट होता है। इसमें वह इस सम्मान के लिए खुशी जाहिर करते हैं और सभी आभार जताते हैं।
जी5 (ZEE5) पर आई इस सीरीज की कहानी की बात करें तो इसमें एक फ्लैटमेट्स अपने सामने वाले फ्लैटमेट्स का मर्डर कर देते हैं और सबूत गायब कर देते हैं। इसके बाद कहानी बढ़ती है और पुलिस अपनी छानबीन करती रहती है। सीरीज के अंत में सारा इल्जाम सुनील ग्रोवर के ऊपर आ जाता है। हालांकि अभी इसका दूसरा पार्ट आएगा, जिसमें सारी चीज़ें क्लीयर होगी। फिलहाल रणवीर शौरी फिलहाल '420 आईपीसी' में दिखेंगे। फिल्म 17 दिसंबर को रिलीज होगी।इसके अलावा वह वेब सीरीज 'तबर' में नजर आएंगे। MX प्लेयर की एक वेब सीरीज भी पाइपलाइन में है और कहा जा रहा है कि वह सलमान की 'टाइगर जिंदा हैं 3' में दिखाई दे सकते हैं।



Next Story