मनोरंजन

रणवीर सिंह की साली अनीशा पादुकोण बढ़ा चुकी हैं देश का मान, बड़ी एक्ट्रेसेस को पछाड़ने का रखती हैं दम

Rounak Dey
8 Aug 2022 9:19 AM GMT
रणवीर सिंह की साली अनीशा पादुकोण बढ़ा चुकी हैं देश का मान, बड़ी एक्ट्रेसेस को पछाड़ने का रखती हैं दम
x
चुनिंदा तस्वीरें हैं जिनमें वह अपनी बहन दीपिका की ही कॉपी नजर आ रही हैं।

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं, जिन्हें चर्चा में रहने के लिए अलग से कुछ करने की जरूरत कभी नहीं पड़ती। उनकी झलकियां, सोशल मीडिया पोस्ट, तस्वीरें और फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर वह हमेशा ही सुर्खियों में छाई रहती हैं। लेकिन, इस वक्त चर्चा है उनकी बहन यानी रणवीर सिंह की साली अनीशा पादुकोण की, जो ग्लैमर इंडस्ट्री से भले ताल्लुक नहीं रखतीं लेकिन अगर चाह लें तो अच्छी-अच्छी एक्ट्रेसेस को पछाड़ने का दम रखती हैं।


देश की एक कामयाब खिलाड़ी हैं अनीशा पादुकोण
दीपिका पादुकोण और अनीशा की उम्र में 5 साल का गैप है। दीपिका और अनीशा की बचपन बेंगलुरु में बीता है। अनीशा ने माउंट कार्मेल कॉलेज से पढ़ाई की है। अनीशा ने अपने पिता की तरह ही स्पोर्ट्स को अपना करियर बनाया। बता दें कि दीपिका और अनीशा के पापा प्रकाश पादुकोण फेमस बैडमिंटन खिलाड़ी रह चुके हैं। जहां दीपिका अपने पापा को ऑफस्क्रीन हीरो मानती हैं वहीं अनीशा ने उन्हें अपना आइडल बना लिया। अनीशा ने अपनी बहन दीपिका पादुकोण का राह नहीं चुना बल्कि आज वह एक कामयाब गोल्फर हैं।


अनीशा को सिंपल और सादगी बेहद पसंद है
अनीशा खुद को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं और सोशल मीडिया पर भी वह गिनी-चुनी खास तस्वीरें शेयर किया करती हैं। जहां दीपिका ग्लैमर में टॉप पर मानी जाती हैं वहीं अनीशा को सिंपल और सादगी बेहद पसंद है।

अपनी बहन दीपिका की ही कॉपी नजर आती हैं
हालांकि, उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर कुछ ऐसी भी चुनिंदा तस्वीरें हैं जिनमें वह अपनी बहन दीपिका की ही कॉपी नजर आ रही हैं।

Rounak Dey

Rounak Dey

    Next Story