रणवीर सिंह की न्यूड फोटोशूट पर खूब हो रही आलोचना, पैंट उतारी तो गालियां क्यों?
सिनेमा हॉल के पर्दे पर एक्टर सलमान खान जब विलेन को पीटते हैं, तो पब्लिक जोर-जोर से सीटियां बजाती है, लेकिन जब लड़ाई के दौरान उनकी शर्ट फट जाती है और उनका कसरती बदन नजर आता है, तो पब्लिक बेकाबू हो जाती है। इनमें न सिर्फ सलमान की महिला फैंस बल्कि बच्चे से लेकर बूढ़े और जवान सभी होते हैं। शर्ट उतारने वाले सभी हीरोज़ पर पब्लिक जान छिड़कती है, लेकिन जैसे ही बॉलीवुड हीरो पर्दे पर अपनी पैंट उतार देता है, तो पब्लिक में ऐसी सनसनी फैलती है कि फिर उनका गुस्सा रोके नहीं रुकता। सोशल मीडिया के जरिए वे नाराजगी जताने लगते हैं, मीम्स बनने लगते हैं और हीरो के कॉमेंट बॉक्स पर होती है गालियों और तानों की भरमार। जैसा कि एक्टर रणवीर सिंह के साथ दो दिन से हो रहा है। एक मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट क्या करवाया, तमाम लोग उनसे खफा हो गए और सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर लानतें भेज रहे हैं।





