मनोरंजन

रणवीर सिंह का Monday Motivation पोस्ट, लिखी ये खास बात

Rounak Dey
8 Nov 2021 11:33 AM IST
रणवीर सिंह का Monday Motivation पोस्ट, लिखी ये खास बात
x
प्रोडक्शंस में बन रही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाले हैं।

रणवीर सिंह अपने लुक और अंदाज को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ फोटोज वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने फैंस को मोटिवेट करते हुए इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो जिम में एक्सरसाइज करते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों में रणवीर सिंह ग्रे कलर की गंजी और ब्लैक कलर की पैंट पहने अपने बाइसेप्स और टाइसेप्स फ्लॉट करते दिख रहे हैं।



अभिनेता की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। फोटोज को अब तक (खबर लिखे जाने तक) 5लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही बॉलीवुड कलाकार भी कमेंट कर उनके लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, 'शट अप, मंडे मोटिवेशनल'।
बता दें कि रणवीर सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर जिम में वर्कआउट के दौरान की तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। जो इंटरनेट पर उनके फैंस को खूब पसंद आती हैं। वहीं बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही पूर्व भारतीय किक्रेट टीम के कैप्टन विश्वकप विजेता कपिल देव की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म मे वो लीड कपिल देव का मुख्य किरदार निभा रहे हैं। फिल्म मे उनके साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी देवी के किरदार में दिखाई देंगी। इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म का निर्माण कबीर खान के निर्देशन में किया गया है।
इसके अलावा वो रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सर्कस में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में 60 और 70 के दशक में फिल्माया गया है। इसके अलावा वो करण जौहर के प्रोडक्शंस में बन रही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाले हैं।


Next Story