मनोरंजन

रणवीर सिंह के जयेशभाई जोरदार ने अनुष्का शर्मा को भेजा बिना खुशबू वाला साबुन, देखें तस्वीर

Neha Dani
18 April 2022 7:55 AM GMT
रणवीर सिंह के जयेशभाई जोरदार ने अनुष्का शर्मा को भेजा बिना खुशबू वाला साबुन, देखें तस्वीर
x
'जयेशभाई जोरदार' इस साल 13 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी दोस्त और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को एक स्पेशल लेकिन अनोखा गिफ्ट भेजा है। जिसे देखकर अनुष्का का भी दिमाग चकरा गया है। रणवीर ने एक्ट्रेस को बिना खुशबू वाला साबुन भेजा है और इसे अपने पूरे परिवार के साथ इस्तेमाल करने का अनुरोध किया हैं।

दरअसल, रणवीर सिंह जल्द ही अपनी नई फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' लेकर आ रहे हैं। जिसका उन्होंने प्रमोशन करना भी शुरू कर दिया है और इसी के चलते उन्होंने अनुष्का शर्मा को बिना खुशबू वाला स्पेशल साबुन भेजा है। कल उनकी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' का पहला ट्रेलर रिलीज हो रहा है। जिसकी अनाउंसमेंट करने के लिए रणवीर ने यह अनोखा तरीका अपनाया है। एक्टर ने न सिर्फ अनुष्का को साबुन गिफ्ट किया है बल्कि 'जयेशभाई जोरदार' की तरफ से एक लंबा चौड़ा लेटर भी भेजा है।
इस खास तोहफे के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है और 'जयेशभाई जोरदार' की तरफ से भेजे गए गिफ्ट और लेटर के बारे में बताया है। पोस्ट को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, "जयेशभाई जोरदार के बिना खुशबू के साबुन और खास खत ने उत्साहित कर दिया है। यह जानने के लिए उत्सुक हूं कि कल क्या पता चलेगा।"


वहीं जयेशभाई जोरदार के रूप में रणवीर ने अनुष्का को भेजे गए खत में प्रवीणगढ़ में अपने जीवन के बारे में बातया है। पत्र में हिंदी में लिखा है, "आदरणीय अनुष्का, यह बिना खुशबू का साबुन हमारे प्रवीणगढ़ का एक उन्नत आविष्कार है। हमारी बेटियों और बहुओं को सिर्फ इसी से नहाने की इजाजत है। ऐसा क्यों है? ये हमारे में नहीं पूछते।"
जयेशभाई जोरदार ने आगे लिखा, "मैं आपको यहां जरूर बुलाता लेकिन हमारा टोल नाका पार करते ही आपको घूंघट प्रथा का पालन करना पड़ेगा। फिर कुछ नही दिखेगा। बेहतर होगा कि मैं आपको प्रवीणगढ़ के जीवन की एक झलक भेजूं। जिसे आप सपरिवार आपकी मर्जी अनुसार अनुभव कर सकें। अभी के लिए यह पारंपरिक साबुन भेज रहा हूं। आपका, जयेशभाई जोरदार।"
रणवीर की फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' यश राज फिल्म्स के बैनर तले बन रही है। जिसे दिव्यांग ठक्कर निर्देशित कर रहे हैं। 'जयेशभाई जोरदार' इस साल 13 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।


Next Story