मनोरंजन

'जयेशभाई जोरदार' को लेकर रणवीर सिंह का बड़ा दावा, कहा- 'फिल्म ने नहीं रूलाया, तो पैसा वापस'

Neha Dani
6 April 2022 4:38 AM GMT
जयेशभाई जोरदार को लेकर रणवीर सिंह का बड़ा दावा, कहा- फिल्म ने नहीं रूलाया, तो पैसा वापस
x
ये फिल्म साल 1983 में क्रिकेट विश्वकप में भारतीय क्रिकेट टीम की यात्रा पर आधारित है।

बॉलीवुड के सुपर एनर्जेटिक अभिनेता रणवीर सिंह अपने अलग अंदाज के लिए चार्चा में रहते हैं। अक्सर उनके अतरंगी अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी आने वाली फिल्म के बारे में मीडिया से बात करते हुए दिख रहे हैं।

दरअसल रणवीर सिंह मंगलवार की रात फेमिना ब्यूटीफुल इंडियंस 2022 के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इस दौरान वो ब्लैक कलर के टक्सीडो सूट में बेहद चार्मिंग दिख रहे थे। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह ने मीडिया से बात चीते के दौरान अपनी आगामी फिल्म जयेशभाई जोरदार को लेकर कहा, ये ऐसी फिल्म है, रूलाएगी नहीं तो पैसा वापस। वहीं, इस अवार्ड शो के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वो धमाकेदार एंट्री करते हुए दिख रहे हैं और फैंस भी उनका काफी गर्म जोशी के साथ स्वागत करते हुए दिख रहे हैं।
गुजराती किरदार में नजर आएंगे अभिनेता


बता दें, जयेशभाई जोरदार में रणवीर सिंह एक गुजराती व्यक्ति का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे, जो समाज की पितृसत्तात्मक सोच और कुर्तियों का पुरजोर विरोध करते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ शालिनी पांडेय मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म में रणवीर सिंह, शालिनी पांडेय के अलावा बोमन ईरानी और रत्न पाठक शाह भी अहम किरदार में दिखाई देंगी। दिव्यांग टक्कर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। ये फिल्म 13 मई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इन फिल्मों में भी नजर आएंगे रणवीर सिंह
बात अगर रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की करें तो वो इस साल बैक-टू-बैक कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं, जिसमें सर्कस, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, अन्नियन का रीमेक जैसी कई बड़े बजट की फिल्में शामिल है। रणवीर सिंह को आखिरी बार हाल ही में रिलीज हुई करीब खान की फिल्म 83 में देखा गया था। ये फिल्म साल 1983 में क्रिकेट विश्वकप में भारतीय क्रिकेट टीम की यात्रा पर आधारित है।

Next Story