मनोरंजन

Entertainment : शाहरुख खान की वजह से स्कूल से सस्पेंड हुए थे रणवीर सिंह

Kavita2
3 July 2024 10:12 AM GMT
Entertainment : शाहरुख खान की वजह से स्कूल से सस्पेंड हुए थे रणवीर सिंह
x
Entertainment एंटरटेनमेंट : शाह रुख खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के उन चुनिंदा सुपरस्टार में से एक हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। आम लोगों के साथ-साथ हिंदी सिनेमा के तमाम फिल्मी सितारे शाह रुख के प्रशंसक हैं। इस मामले में अभिनेता रणवीर सिंह का नाम भी शामिल होता है। जल्द ही रणवीर अपना 39वां जन्मदिन (Ranveer Singh Birthday) मनाने वाले हैं।
उनके बर्थडे स्पेशल के तौर पर आज एक मजेदार किस्सा हम लेकर आए हैं। जब शाह रुख खान
(Shah Rukh Khan)
की वजह से रणवीर को स्कूल से सस्पेंड कर दिया था। इसकी वजह किंग खान की फिल्म का दिल से का एक पॉपुलर सॉन्ग था।6 जुलाई 1985 को रणवीर सिंह का जन्म हुआ था। इस लिहाज से उनका बचपन 90 के दशक में गुजरा है। साल 1998 में दिग्गज निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म दिल से बड़े पर्दे पर रिलीज किया गया था। उस वक्त रणवीर की उम्र करीब 13 साल के आस-पास थी और वह स्कूल में पढ़ते थे।
फिल्म दिल से शाह रुख खान, मनीषा कोइराला और प्रीति जिंटा जैसे कलाकार मौजूद थे। ए आर रहमान के संगीत ने इस मूवी में जान फूंकी और खासतौर पर छैया छैया गाने ने सिनेमा जगत में धमाल मचा दिया। रणवीर अपने स्कूल में क्लास रूम में इसी गाने को बजा रहे थे और एन्जॉय कर रहे थे कि तभी टीचर की नजर उन पर पड़ी।
इसके बाद रणवीर सिंह को तुरंत ही स्कूल से कुछ समय के लिए सस्पेंड कर दिया गया। इस बात का खुलासा उन्होंने साल 2019 में फिल्म गली ब्वॉय के प्रमोशनल इवेंट के दौरान किया था। ऐसे में शाह रुख खान के छैया छैया गाने को सुनने की सजा रणवीर सिंह को मिली थी।
रणवीर सिंह ने शाह रुख खान को किया रिप्लेस
बीते साल रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म डॉन 3 का एलान किया गया था। निर्माता फरहान अख्तर की इस मूवी के पिछले दो भागों में शाह रुख खान बतौर डॉन नजर आए थे। ऐसे में अब डॉन 3 फ्रेंचाइजी की इस तीसरी किस्त में रणवीर ने किंग खान की जगह ले ली है।हालांकि इसको लेकर रणवीर सिंह काफी आलोचना भी हुई थी। लेकिन कई मौके पर उन्होंने खुद इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि वह शाह रुख खान के बहुत बड़े फैन हैं। बता दें कि रणवीर सिंह डॉन 3 साल 2025 के अंत में बड़े पर्दे पर रिलीज की जा सकती है। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी।
यशराज बैनर तले बनी फिल्म बैंड बाजा बारात से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले रणवीर सिंह इंडस्ट्री के दमदार कलाकारों में शुमार हैं। लेकिन अब वह एक्टर ही नहीं बल्कि पिता के तौर पर भी फेमस होने वाले हैं।
दरअसल आने वाले सितंबर में रणवीर की पत्नी और बी टाउन एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं। इस आधार पर रणवीर सिंह जल्द ही पिता बनेंगे।
Next Story