मनोरंजन

Ranveer Singh को बॉडीगार्ड ने जड़ा तमाचा, गाल सहलाते दिखे एक्टर

Rani Sahu
14 Sep 2022 11:09 AM GMT
Ranveer Singh को बॉडीगार्ड ने जड़ा तमाचा, गाल सहलाते दिखे एक्टर
x
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपना गाल सहलाते नजर आ रहे हैं। जब अचानक लगे थप्पड़ के बाद रणवीर सिंह के पहले तो होश उड़ गए लेकिन जब उन्हें इसके पीछे की वजह पता चली तो उन्होंने फौरन मौके को संभाल लिया।
हाल ही में रणवीर सिंह साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स 2022 के रेड कारपेट पर धमाकेदार अंदाज में एंट्री करते दिखे थे। इस दौरान सुपरस्टार की एक झलक देखने के लिए उनके फैंस की भीड़ लग गई। इस दौरान लोगों से बचाने में रणवीर के बॉडीगार्ड्स को भी खासी मशक्कत करनी पड़ी। इसी बीच एक्टर को एक फैन से बचाने के लिए उनके एक बॉडीगार्ड ने धक्कामुक्की के बीच गलती से एक्टर को ही थप्पड़ रसीद कर दिया। अचानक लगे इस थप्पड़ ने रणवीर सिंह के होश उड़ा दिए। हालांकि उन्होंने उस वक्त इस घटना को काफी स्पोर्टली हैंडल किया। वहीं वे तमाचा लगने के बाद अपना गाल सहलाते भी नजर आए। फिर कुछ ही देर वे फैंस के साथ तस्वीरें क्लिक करवाने में बिजी हो गए। रणवीर सिंह के इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया।
रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही फिल्म 'सर्कस' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाले हैं। सर्कस इसी साल क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर, जबकि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 10 फरवरी, 2023 को सिनेमा घरों में रिलीज होंगी।
Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story