मनोरंजन

शॉर्ट्स-बनियान में दिखे रणवीर सिंह, फैन्स ने उड़ाया मजाक

Tara Tandi
23 May 2022 12:30 PM GMT
Ranveer Singh was seen in shorts-vest, fans made fun of him
x
रणवीर सिंह पत्नी दीपिका पादुकोण को सपोर्ट करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। कान फिल्म फेस्टिवल की ग्रैंड पार्टी में एक्टर पहुंचे थे

Cannes Film Festival 2022 में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपना जलवा बिखेर रही हैं। एक्ट्रेस की कई फोटोज कान से वायरल हो रही हैं और वह बतौर जूरी मेंबर इवेंट में शामिल हुई हैं। दीपिका पादुकोण का सपोर्ट करने के लिए उनके पति और एक्टर रणवीर सिंह भी कान पहुंच चुके हैं। लेकिन दीपिका अपने शेड्यूल में काफी बिजी हैं और इस बीच रणवीर अकेले चिल करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रणवीर सिंह अक्सर ही अपने फैशन सेंस की वजह से लाइमलाइट में आ जाते हैं और अब एक्टर चड्ढा-बनियान पहने सड़कों पर घूम रहे हैं। रणवीर के इस लुक को देखकर कुछ लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।

शॉर्ट्स-बनियान में दिखे रणवीर सिंह
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रणवीर सिंह व्हाइट कलर की बनियान और ब्लू कलर के शॉर्ट्स पहने दिख रहे हैं। एक्टर ने इस लुक के ऊपर पोनीटेल बांधी हुई है और नीचे उन्होंने व्हाइट शूज पहने हुए हैं। वो सड़कों पर घूमते हुए फैन्स के साथ सेल्फी क्लिक कर रहे हैं और मजे में घूम रहे हैं।
फैन्स ने उड़ाया मजाक
रणवीर सिंह के इस लुक को देखकर लोगों ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'कान में भी अजीब फैशन सेंस।' अन्य एक यूजर ने लिखा, 'दीपिका पादुकोण की इमेज के बारे में तो सोच लेते...वहां भी अतरंगी फैशन।' कुछ ने तारीफ करते हुए कहा, 'आपका स्किन कलर काफी अच्छा है।' अन्य एक फैन ने लिखा, 'आपका ये कॉन्फिडेंस और प्यार काफी पसंद है।'
ग्रैंड पार्टी में दीपिका संग थे रणवीर
रणवीर सिंह पत्नी दीपिका पादुकोण को सपोर्ट करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं। कान फिल्म फेस्टिवल की ग्रैंड पार्टी में एक्टर पहुंचे थेऔर दोनों की साथ में फोटोज सामने आई थीं। वायरल हो रही फोटो में रणवीर, दीपिका के साथ रिबेका हॉल भी दिख रही हैं। इसमें रणवीर सिंह जेब्रा प्रिंट शर्ट पहने दिख रहे हैं।


Next Story