मनोरंजन

फिर अतरंगी लुक में स्पॉट हुए रणवीर सिंह, फैंस ने दिए अजीबोगरीब रिएक्शन

Gulabi
11 Jun 2021 6:37 AM GMT
फिर अतरंगी लुक में स्पॉट हुए रणवीर सिंह, फैंस ने दिए अजीबोगरीब रिएक्शन
x
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री के उन कलाकरों में से हैं जो हर बार कुछ अलग करना पसंद करते हैं

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री के उन कलाकरों में से हैं जो हर बार कुछ अलग करना पसंद करते हैं। ​फिर चाहे वो उनकी एक्टिंग में हो, या फिर उनके फैंशन सेंस में। वह हमेशा से ही एक अलग ही स्टाइल कैरी कर फैंस को सरप्राइज देते हैं। वहीं रणवीर का ये अतरंगी स्टाइल कई बार उनके फैंस को पसंद आता है तो कई बार उन्हें ट्रोल भी किया जाता है। हाल ही में रणवीर सिंह एक बार फिर कुछ इसी अंदाज में नजर आए। रणवीर का अतंगरी लुक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं उनका स्टाइल लोगों का ध्यान खींच रहा है। यहां देखें वीडियो...

गाड़ी से मैचिंग जैकेट
हाल ही में रणवीर सिंह मुंबई में स्पॉट किए गए। इस दौरान एक्टर को अपने कैमरे में कैद करने का मौका आखिर पैपराजी अपने हाथ से कैसे जाने देते। रणवीर इस दौरान ऑरेंज और चेकदार जैकेट पहनी थी। वहीं अगर आप वीडियो को ध्यान से देखें तो रणवीर के जैकेट में कंधों से लेकर कमर तक का हिस्सा ब्राइट ऑरेंज कलर का था जो कि उनकी नई कार से हूबहू मैच कर रहा है। वहीं रणवीर सिंह ने अपने बालों को ऊपर की तरफ बांधकर चोटी बना रखी है। साथ ही आप देख सकते हैं कि उन्होंने उनके जैकेट से न सिर्फ उनकी कार मैच कर रही है बल्कि उनका चश्मा भी मैचिंग है। आप देख सकते हैं कि वह बाहर निकलते ही अपनी गाड़ी में बैठकर चले जाते हैं।

फैंस का रिएक्शन
रणवीर सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस के मिले जुए रिएक्शन आ रहे हैं। जहां एक और फैंस उनके लुक अनोखे लुक को पसंद कर रहे हैं, तो वहीं कई को उनका ये स्टाइल बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'इसका फैशन समझ में ही नहीं आता है।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'कौन भाई ये?' इसी तरह एक और यूजर ने कनफ्यूज होते हुए लिखा, 'ये कौन था भईया? एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अजीब फैशन है यार।'
रणवीर की आने वाली फिल्में?
रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'सूर्यवंशी' और '83' में काम करते नजर आएंगे। इस फिल्म के अलावा वह जल्द ही फिल्म 'जयेश भाई जोरदार' में भी दिखाई देंगे। 'सूर्यवंशी' में वह जहां पुलिस ऑफिसर सिंबा का किरदार निभा रहे हैं वहीं '83' में उन्होंने कपिल देव का रोल किया है। '83' में रणवीर के साथ उनकी पत्नी यानी दीपिका पादुकोण भी एक बार फिर स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।
Next Story