मनोरंजन

मुंबई की सड़कों पर गाड़ी चलाना रणवीर सिंह को पड़ा भारी, अब किया इस नियम का उल्लंघन

Neha Dani
18 Oct 2022 3:15 AM GMT
मुंबई की सड़कों पर गाड़ी चलाना रणवीर सिंह को पड़ा भारी, अब किया इस नियम का उल्लंघन
x
लोग इसपर ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं।
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी फिल्म, स्टाइल, फैशन सेंस और लग्जरी कार हर चीजों को लेकर जबरदस्त सुर्खियां बटोरते हैं। एक्टर को महंगी गाड़ियों का कितना शौक है ये बात किसी से छिपी नहीं है। हालांकि, इसी बीच एक्टर की मुश्किल बढ़ती नजर आई है। रणवीर सिंह पर बिना इंश्योरेंस लग्जरी गाड़ी चलाने का आरोप लगा है, साथ ही उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई है।
ट्विटर यूजर ने किया बड़ा दावा
दरअसल, रणवीर सिंह हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए, जहां उन्हें अपनी लग्जरी गाड़ी एस्टन मार्टिन चलाते देखा गया जो उन्होंने बीते साल ही खरीदी है। रणवीर सिंह की इस ब्लू कलर की एक्सपेंसिव गाड़ी की कीमत तकरीबन 3.9 करोड़ रुपये है। वहीं, रणवीर को इस गाड़ी में देखने के बाद एक ट्विटर यूजर ने दावा किया है कि रणवीर सिंह के जरिए चलाई जाने वाली इस गाड़ी का इंश्योरेंस एक्सपायर हो चुका है, बावजूद इसके भी रणवीर इसे चला रहे हैं।
मुंबई पुलिस ने शिकायत पर लिया एक्शन
रीतम गुप्ता नाम के ट्विटर यूजर ने एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा है,'मुंबई पुलिस रणवीर सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन लीजिए। वह कल बिना इंश्योरेंस की कार चला रहे थे।' यूजर ने दावा किया है कि रणवीर सिंह के जरिए चलाई जाने वाली इस गाड़ी का इंश्योरेंस 28 जून 2020 में ही एक्सपायर हो गया था। इसके बाद भी रणवीर सिंह इसे चलाकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। वहीं मुंबई पुलिस ने शख्स के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है,'हमने ट्रैफिक ब्रांच को सूचना दे दी है।' मुंबई पुलिस का रिप्लाई इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग इसपर ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं।
Next Story