मनोरंजन

पत्नी दीपिका पादुकोण की गोद में बैठे रणवीर सिंह, वीडियो देख फैंस दीवाने

Neha Dani
27 May 2022 7:19 AM GMT
पत्नी दीपिका पादुकोण की गोद में बैठे रणवीर सिंह, वीडियो देख फैंस दीवाने
x
दीपिका पादुकोण ने करीब 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इटली के लेक कोमो में गुपचुप तरीके से साल 2018 में शादी रचाई थी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को 'कान्स 2022' (Cannes 2022) की जूरी का हिस्सा बनाया गया है, ये बात भारत के लिए काफी गर्व की बात है। वहीं, डीवा आए दिन अपने बेहतरीन लुक्स से फैंस को विजुअल ट्रीट देती नजर आ रही हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस ने '75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल' (75th Cannes Film Festival) से एक बीटीएस वीडियो (Cannes BTS Video) साझा किया है, जिसमें उन्हें पति रणवीर सिंह संग ढेरों मस्ती करते देखा जा रहा है।



बताते चलें कि रणवीर सिंह को पत्नी दीपिका पादुकोण से दूरियां बर्दाश्त नहीं हो रही थीं। इसी को लेकर वो उनसे मिलने के लिए कान्स पहुंचे थे। इसी दौरान कपल ने ढेरों मस्ती (Deepika Ranveer Video) की थी, जिसकी झलक दीपिका ने अपने जरिए साझा किए गए वीडियो में दिखाया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ये पूरा सीन मेकअप रूम का है। इस क्लिप में दीपिका कुर्सी पर बैठी हैं और रणवीर उनकी गोद में बैठ जाते हैं।
वीडियो में दीपिका कहती हैं कि, रणवीर सिंह उनके 'ट्रॉफी' हैं। वहीं, रणवीर कहते हैं कि, मैं आज के लिए उपहार हूं। ब्लू को-ऑर्ड सेट में रणवीर हैंडसम लग रहे हैं, वहीं दीपिका भी पोल्का डॉट आउटफिट में बेहद स्टनिंग लगी हैं। एक्ट्रेस का ये पोस्ट सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और अबतक इसे इंस्टाग्राम वर्ल्ड में 7 लाख 63 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
दीपवीर के वीडियो (DeepVeer Video) पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है,'आप दोनों हमेशा कपल गोल देते हो।' दूसरे ने लिखा,'इसे कहते हैं बेस्ट ट्रॉफी।' एक अन्य लिखते हैं,'ब्यूटीफुल कपल...ये जोड़ी ऐसी ही बनी रहे।' ऐसे ही बाकी फैंस को भी कपल की ट्यूनिंग और अंडर्स्टैंडिंग की तारीफ करते हुए हार्ट और फायर वाला इमोजी ड्रॉप करते देखा गया है। बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने करीब 5 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इटली के लेक कोमो में गुपचुप तरीके से साल 2018 में शादी रचाई थी।


Next Story