मनोरंजन

रणवीर सिंह ने शेयर की तस्वीर, इस LOOK में देख फैंस हैरान

Neha Dani
19 Sep 2021 7:32 AM GMT
रणवीर सिंह ने शेयर की तस्वीर, इस LOOK में देख फैंस हैरान
x
रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में रणवीर कैमियो रोल में दिखेंगे।

अभिनेता रणवीर सिंह अजीबो-गरीब फैशन के लिए जाने जाते हैं। वह जब भी कुछ अलग पहनते हैं उनकी तस्वीरें वायरल हो जाती हैं। उन्हें ट्रोल भी किया जाता है और मीम्स भी खूब बनते हैं। हालांकि रणवीर को इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता और वह हमेशा वही पहनते हैं जो उनका मन करता है। हर बार वह अपने लुक से हैरान कर देते हैं। अब रणवीर ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। खास बात ये है कि वे इतने सिंपल लुक में दिखे कि उनके फैंस के लिए इस पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है।

सिंपल लुक में देख फैंस हैरान


रणवीर ने जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें उन्होंने व्हाइट कलर की टीशर्ट पहनी हुई है। उनके बाल कायदे से बने हुए हैं और दाढ़ी-मूंछ भी परफेक्ट शेप में ट्रीम हैं। उन्होंने कानों में पर्ल टॉप्स पहने हैं। तस्वीर को पोस्ट करते हुए रणवीर ने कैप्शन में व्हाइट कलर का इमोजी बनाया।
रणवीर सिंह की इस तस्वीर पर सितारों के खूब कमेंट्स आए हैं। मनीष मल्होत्रा, हर्षदीप कौर, राजेश्वरी और ईशा अग्रवाल सहित अन्य ने उनके लुक की तारीफ की है।
फैंस के रिएक्शन
एक फैन ने कमेंट में लिखा- 'भाई तबीयत तो ठीक है ना आपकी?' एक अन्य ने कहा- 'रणवीर सिंह इतना सिंपल कैसे हो सकता है?' एक यूजर ने लिखा- 'नॉर्मल मोड ऑन।' एक यूजर ने कहा- 'बहुत बदल गया है भाई तू।' तो एक फैन ने कहा- 'इतनी एब्नॉर्मल फोटो कैसे तबीयत खराब है?' एक यूजर लिखती हैं कि 'आप ठीक तो हैं ना?'
पाइपलाइन में कई फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करे तो रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म '83' है जो 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर आधारित है। फिल्म में रणवीर कपिल देव की भूमिका में हैं। इसके अलावा वह रोहित शेट्टी की 'सर्कस', यशराज फिल्म्स की 'जयेशभाई जोरदार' और करण जौहर के बैनर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आएंगे। रोहित शेट्टी की फिल्म 'सूर्यवंशी' में रणवीर कैमियो रोल में दिखेंगे।

Next Story