मनोरंजन
रणवीर सिंह ने शेयर किया 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का डबिंग सीन
jantaserishta.com
12 July 2023 11:19 AM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली: करण जौहर निर्देशित फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' रिलीज के लिए तैैयार है। अभिनेता रणवीर सिंह ने फिल्म के अपने अंतिम डबिंग हिस्से की एक झलक अपने फैंस के साथ साझा की।
इंस्टाग्राम स्टोरी पर अभिनेता रणवीर सिंह ने डबिंग स्टूडियो से एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह सादे सफेद टी-शर्ट और सिर पर हेडफोन लगाए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसे ''फिनिशिंग टच आरआरकेपीके धर्ममूवीज़" कैप्शन दिया'। इस रोमांटिक फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट हैं। साथ ही धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Tagsकरण जौहररॉकी और रानी की प्रेम कहानीडबिंग सीनरणवीर सिंहKaran JoharRocky and Rani's love storydubbing sceneRanveer Singh
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





