मनोरंजन

रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण और पीवी सिंधु के साथ शेयर की तस्वीरें, साथ की थी 'पार्टी'

Rounak Dey
13 Sept 2021 8:49 AM IST
रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण और पीवी सिंधु के साथ शेयर की तस्वीरें, साथ की थी पार्टी
x
रणवीर सिंह फिल्म अभिनेता हैl उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई हैl उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की गई हैl

रणवीर सिंह ने पत्नी दीपिका पादुकोण और बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की हैl तीनों शनिवार को मुंबई में साथ नजर आए हैंl तीनों ने साथ जमकर पार्टी की हैl यह एक सेल्फी फोटो हैl फोटो में तीनों को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता हैl रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शनिवार को बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु के साथ डिनर कर सेलिब्रेट किया हैl

रणवीर सिंह ने यह सेल्फी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैl साथ ही पीवी सिंधु ने भी इसे शेयर किया हैl तस्वीर में रणवीर सिंह को सनग्लासेस पहने हुए देखा जा सकता हैl उनके बाल बंधे हुए हैंl वहीं पीवी सिंधु ने सफेद कलर की ड्रेस पहन रखी हैl दीपिका पादुकोण ने गोल्डन ईयररिंग और व्हाइट टॉप पहन रखा हैl रणवीर सिंह ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, 'स्मैशिंग टाइमl' इसके साथ उन्होंने इसे पीवी सिंधु और दीपिका पादुकोण को टैग भी किया हैल


पीवी सिंधु ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण आपके साथ समय बिताने में काफी मजा आयाl आपके साथ जल्द दुबारा मुलाकात होगीl' उन्होंने यह फोटो अपनी इंस्टाग्राम पर शेयर की हैl शनिवार की रात पपराजी ने मुंबई में दीपिका पादुकोण को स्पॉट किया थाl इस अवसर पर दीपिका पादुकोण से जब सोलो पोज करने के लिए कहा गया, तब उन्होंने कहा, 'मेरी नहीं पीवी सिंधु की तस्वीर लोl'
पीवी सिंधु ने हाल ही में टोक्यो ओलंपिक्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता हैl वह एकलौती भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं जो दो ओलंपिक में एकल खेलों में पदक जीती हैंl दीपिका पादुकोण जल्द फिल्म 83, बैजू बावरा और पठान में नजर आएंगीl दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी दूसरी हॉलीवुड फिल्म साइन की है। रणवीर सिंह फिल्म अभिनेता हैl उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई हैl उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की गई हैl


Next Story