मनोरंजन

रणवीर सिंह ने की शाहरुख खान की तारीफ, कहा- 'उन्होंने भारतीय मनोरंजन को वैसा ही बना दिया है, जैसे वो हैं'

Neha Dani
10 May 2022 5:10 AM GMT
रणवीर सिंह ने की शाहरुख खान की तारीफ, कहा- उन्होंने भारतीय मनोरंजन को वैसा ही बना दिया है, जैसे वो हैं
x
लेकिन अगर मुझे इस किरदार के तौर-तरीकों के मामले में किसी के साथ समानताएं देखनी हैं, तो वो चार्ली चैपलिन होंगे।

बॉलीवुड के मोस्ट एर्जेटिक अभिनेता रणवीर सिंह अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए काफी चर्चा में रहते हैं। उन्होंने अपने एक दशक से ज्यादा लंबे करियर में कई सुपरहिट फिल्में की हैं, जिसमें राम लीला, पद्मावत, बाजीराव मस्तानी, गली बॉय और 83 जैसी फिल्में शामिल हैं। अब उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बॉलीवुड के किंग यानी शाह रुख खान की जमकर तारीफ की है और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान को याद किया है।

सिंह ने फिल्म कंपेनियन से बात-चीत के दौरान शाह रुख खान के बारे में बात करते हुए कहा, शाह रुख खान भारतीय मनोरंजन इंडस्ट्री की दिग्गजों में से एक हैं बहुत महान व्यक्तित्व हैं और वो कई कारणों से इंडस्ट्री के राजा हैं।
साथ ही उन्होंने एक वाक्य याद करते हुए कहा, उन्होंने जो मॉल खोला है, उसमें हम अपनी दुकान चला रहे हैं। उन्होंने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को वैसा ही बना दिया है, जैसे वो हैं। वो बेंचमार्क आदर्श हैं और जिसको वो अवॉर्ड शो या लाइव शो में अक्सर परिभाषित करते रहते हैं।
वहीं, रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म जयेशभाई जोरदार को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वो एक गुजराती व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जो अपनी एक अजन्मी बच्ची के लिए लड़ते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ शालिनी पांडेय मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं।
फिल्म में रणवीर सिंह, शालिनी पांडेय के अलावा बोमन ईरानी और रत्न पाठक शाह भी अहम किरदार में दिखाई देंगी। दिव्यांग टक्कर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। ये फिल्म 13 मई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
हाल ही में उन्होंने एक वेब साइट को दिए इंटरव्यू में खुलासा करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि ये फिल्म लैंगिक समानता के पक्ष का काफी मजबूती के साथ पेश करेगी, जो चार्ली चैपलिन के व्यंग्य की तर्ज पर बनाया गया है'। उन्होंने विस्तार से बताया कि, 'जयेशभाई एक ऐसा कैरेक्टर है जिसका हिंदी सिनेमा में कोई संदर्भ बिंदु नहीं है। लेकिन अगर मुझे इस किरदार के तौर-तरीकों के मामले में किसी के साथ समानताएं देखनी हैं, तो वो चार्ली चैपलिन होंगे।

Next Story