मनोरंजन

रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण की कुकिंग स्किल्स की तारीफ की, बताया- मल्टी टैलेंटेड

Neha Dani
16 March 2022 8:57 AM GMT
रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण की कुकिंग स्किल्स की तारीफ की, बताया- मल्टी टैलेंटेड
x
ये फिल्म 13 मई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अभिनेता रणवीर सिंह अपनी अलग अंदाज और फंकी लुक के चलते काफी चर्चा में रहते हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी के साथ मस्ती भरे फोटोज वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर सवाल जवाब सेशन का आयोजन किया था, जिसमें फैंस ने उनसे कई मजेदार सवाल किए।

इस दौरान एक फैन ने सवाल करते हुए पूछा कि, क्या आपको दीपिका का बना खाना पसंद है? इसका जवाब देते हुए रणवीर सिंह ने दीपिका की कुकिंग स्किल्स की तारीफ करते हुए कहा, मैं उसको प्यार करता हूं, वो एक कुक हैं और उन्हें अपनी मल्टी टैलेंटेड बेबी भी बताया है। वहीं, कई फैंस ने उनसे उनकी आने वाली फिल्मों से जुडे हुए भी कई सवाल पूछे। जिसका उन्होंने अपने अगल अंदाज में जवाब दिया।


बता दें, इन दिनों रणवीर सिंह इंग्लिश प्रीमियर लीग को लुत्फ ले रहे हैं, जिसमें वो फुटबॉल के कई दिग्गज खिलाड़ियों के साथ एडवेंचर करते हुए दिख रहे हैं। जिसकी कई तस्वीर अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। हाल ही में उन्होंने मैनचेस्चर सीटी और क्रिस्टल पैलेस की बीच हुई मैच की तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वो नई ऊर्जा के साथ मस्ती करते हुए दिख रहे हैं।
रणवीर सिंह की आने वाली फिल्में




बात अगर रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की करें तो वो इस साल बैक-टू-बैक कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अभिनेता जल्द ही दिव्यांग टक्कर के निर्देशन में बनी फिल्म जयेशभाई जोरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो एक गुजराती के एक व्यक्ति के किरदार में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 13 मई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Next Story