मनोरंजन

रणवीर सिंह ने दिल्ली की शादी में किया परफॉर्म, देखें VIDEO

Neha Dani
11 April 2022 7:38 AM GMT
रणवीर सिंह ने दिल्ली की शादी में किया परफॉर्म, देखें VIDEO
x
उनकी फिल्मों के गानों पर परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता रणवीर सिंह अपने जबरदस्त डांस और धांसू एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। रणवीर सिंह को अक्सर अवॉर्ड इवेंट्स में अपने डांस और एनर्जेटिक अंदाज से फैंस को दीवाना बनाते हुए देखा है। अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि रणवीर सिंह को दिल्ली में हुई एक शादी में परफॉर्म करने का न्योता मिला था। इस शादी से कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें रणवीर सिंह को उनकी फिल्मों के गानों पर परफॉर्म करते हुए देखा जा सकता है।



दिल्ली की शादी में जमकर नाचे रणवीर सिंह-दिशा पाटनी


दरअसल रणवीर सिंह ने इस शादी में अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद नहीं लगाए बल्कि उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी भी दिखाई दीं। रणवीर सिंह और दिशा पाटनी के डांस को देखने के बाद वहां मौजूद लोग खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए। इस शादी में दिशा पाटनी को 'डु यू लव मी' गाने पर डांस करते हुए देखा गया। एक तरफ रणवीर सिंह सूट-बूट में दिखाई दिए, वहीं दिशा पाटनी भी पिंक कलर की ब्रालेट और शिमरी पैंट में बेहद स्टाइलिश और हॉट लग रही हैं।




Next Story