मनोरंजन

रणवीर सिंह को फ्यूचर प्लानिंग में हो सकती है दिक्कत, एक्टर ने गलत जगह मारा हाथ

Nilmani Pal
22 Oct 2021 9:29 AM GMT
रणवीर सिंह को फ्यूचर प्लानिंग में हो सकती है दिक्कत, एक्टर ने गलत जगह मारा हाथ
x

अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म सूर्यवंशी 5 नवंबर को रिलीज होने वाली है। मूवी का गाना 'आइला रे आइला' हाल ही में रिलीज हुआ है। अब अक्षय कुमार ने इस पर मजेदार बिहाइंड दा सीन वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह रणवीर के साथ 'बाला' स्टेप कर रहे हैं। रणवीर खुद को गलत जगह मार लेते हैं। इस पर अक्षय ने पोस्ट के साथ स्टेप गलत करने पर वॉर्निंग भी लिखी है।

अक्षय ने वीडियो शेयर किया है इसमें वह और रणवीर पुलिस की यूनिफॉर्म में हैं। रणवीर अक्षय के हाथ पकड़कर डांस के लिए खींचते दिख रहे हैं। इसके बाद अक्षय 'बाला' स्टेप करते हैं और रणवीर उनको फॉलो करते हैं। वीडियो के लास्ट में रणवीर के एक्सप्रेशंस से ऐसा लगता है कि उन्होंने खुद को हर्ट कर लिया। अक्षय ने वीडियो के साथ लिखा है, यह रणवीर सिंह और मेरा आइला रे आइला स्टेप है। अपना भी क्रेजी डांस कीजिए और मुझे दिखाइए। वॉर्निंग यह स्टेप गलत करना फ्यूचर प्लानिंग के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

'सूर्यवंशी' का गाना 'आइला रे आइला' बुधवार को रिलीज हुआ है। इसमें अक्षय और रणवीर के साथ अजय देवगन भी डांस फ्लोर पर दिखाई दे रहे हैं। ऐक्टर्स ने पुलिस की यूनिफॉर्म पहन रखी है और गॉगल्स लगाए हैं। अक्षय ने गाने का वीडियो शेयर करके लिखा है, जब सूर्यवंशी, सिंघम और सिम्बा साथ आते हैं तो सेलिब्रेशन से कम नहीं होता। फिल्म सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज हो रही है।



Next Story