मनोरंजन

रणवीर सिंह ने फ्लॉन्ट की टोन्ड बॉडी, सिक्स-पैक एब्स को देख आश्चर्यचकित हुए फैंस

jantaserishta.com
24 July 2023 1:31 PM IST
रणवीर सिंह ने फ्लॉन्ट की टोन्ड बॉडी, सिक्स-पैक एब्स को देख आश्चर्यचकित हुए फैंस
x
नई दिल्ली: रोमांटिक फैमिली ड्रामा 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज के लिए तैयार एक्टर रणवीर सिंह ने सोमवार को एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह अपने किरदार 'रॉकी रंधावा' की शानदार लाइफस्टाइल की झलक दिखा रहे हैं।
वीडियो की शुरुआत रणवीर उर्फ रॉकी के नसीब मुंडे देसी ट्रैक पर नींद से जागने से होती है। उनके तकिए के कवर पर शुरुआती 'आरआर' छपा हुआ दिखता है। वह जिम करते हैं। इस दौरान क्लोजअप शॉट में उनके टोन्ड एब्स की झलक भी देखने को मिलती है। फिर शावर लेने जाते हैं। 'आरआर' प्रिंट वाले तौलिये से अपनी बॉडी पोछते है। इसके बाद वो अपना वार्डरोब खोलकर अपने डिजाइनर कपड़ों का कलेक्शन भी दिखाते हैं। इसमें कपड़ों के अलावा फुटवेयर और सनग्लासेस भी दिख रहे हैं। इसके बाद वह शीशे के सामने खड़े होकर अपनी मस्कुलर बॉडी को फ्लॉन्ट करते हैं।
रणवीर ने वीडियो के कैप्शन लिखा: "रॉकी रंधावा की तरफ से मंडे मोटिवेशन!" वीडियो ने रणवीर के फैंस को बेहद प्रभावित किया है, भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने कमेंट में फायर इमोजी भेजा है।
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 'ऐ दिल है मुश्किल' के सात साल बाद इस फिल्म के जरिए करण जौहर निर्देशन में वापसी कर रहे है। फिल्म 28 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story