मनोरंजन

आईपीएल मैच के बीच हुआ रणवीर सिंह और अभिनेता कपूर से पहले इस खास शख्स के साथ रिलेशन में राखी बांधी

Deepa Sahu
8 May 2024 8:21 AM GMT
आईपीएल मैच के बीच हुआ रणवीर सिंह और अभिनेता कपूर से पहले इस खास शख्स के साथ रिलेशन में राखी बांधी
x
मनोरंजन :लेडी सिंघम 'दीपिका पादुकोण' इन दिनों कई कारणों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। दीपिका प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। इस बीच, जब दीपिका, रोहित शेट्टी की सिंघम फ्रेंचाइज की अगली फिल्म की शूटिंग करती हुई दिखीं, तो उनकी फोटोज वायरल होने में जरा भी देर नहीं लगी। दीपिका की एक और फोटो ने भी सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान खींचा। इस फोटो को देखकर, फैंस कयास लगाने लगे कि दीपिका और रणवीर बेबीमून के लिए निकल चुके हैं। लेकिन, कल आई खबरों ने सबको चौंका दिया।
खबरों की मानें तो दीपिका और रणवीर के इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की फोटोज डिलीट हो गई हैं। इसके बाद फैंस के मन में सवाल उठने लगे कि क्या दीपिका और रणवीर के बीच सब ठीक नहीं है? बता दें कि दीपिका, पहले भी कई बार अपने रिलेशन को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं। बाजरीव की मस्तानी बनने से पहले दीपिका ने कई सेलेब्स को डेट किया था। जी हां, रणवीर सिंह और रणबीर कपूर से पहले, दीपिका एक और शख्स के साथ रिलेशन में थीं, जिनका आईपीएल से गहरा नाता था। चलिए आपको बताते हैं यह दिलचस्प किस्सा।
दीपिका पादुकोण ने किया था सिध्दार्थ माल्या को डेट
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और रणबीर कपूर से पहले, सिद्धार्थ माल्‍या को डेट कर चुकी हैं। दीपिका और सिध्दार्थ का रिश्ता लगभग दो साल तक चला था और ब्रेकअप के बाद, दोनों ने एक-दूसरे पर कई आरोप भी लगाए थे। विजय माल्‍या के बेटे सिध्दार्थ माल्या के साथ, दीपिका कई बार आईपीएल मैच में भी नजर आई थीं।
आईपीएल मैच के बीच सरेआम किया था लिपलॉक
दीपिका पादुकोण और सिध्दार्थ माल्या का रिश्ता, उस वक्त काफी सुर्खियों में आया था, जब दोनों ने एक आईपीएल मैच के दौरान, सरेआम लिपलॉक किया था। दोनों की यह फोटो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी और इस फोटो ने तब इन दोनों के रिश्ते पर मुहर भी लगा दी थी।
ब्रेकअप के बाद एक-दूसरे पर लगाए थे आरोप
दोनों ने रिश्ता टूटने के बाद, एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए थे। दीपिका ने कहा था कि उन्होंने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की थी। लेकिन, उनका रिश्ता एक बुरे दौर से गुजर रहा था और रिश्ता तोड़ने के अलावा, कोई ऑप्शन नहीं बचा था। वहीं, सिध्दार्थ ने इसे क्रेजी लव स्टोरी और दीपिका को क्रेजी लड़की बताया था।
आपको दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी कितनी पसंद है, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story